Ro no D15139/23

पांच दिवसीय सेना भर्ती प्रशिक्षण जिसमें फिजिकल के साथ मेडिकल टेस्ट भी किया जाएगा

सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक-युवतियों के लिए एक सुनहरा अवसर

धमतरी 07 जुलाई 2025/धमतरी कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में वनांचल ब्लॉक नगरी में दिनांक 11 जुलाई से 15 जुलाई तक पांच दिवसीय विशेष फिजिकल ट्रेनिंग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण का संचालन भूतपूर्व सैनिकों एवं प्रशिक्षित व्यायाम शिक्षकों द्वारा किया जाएगा, जो अपने अनुभव व दक्षता से अभ्यर्थियों को सेना भर्ती की शारीरिक परीक्षा के लिए तैयार करेंगे। इस शिविर में दौड़, लम्बी कूद, बीम, संतुलन अभ्यास, शरीर की लचीलापन क्षमता बढ़ाने के व्यायाम तथा अनुशासनात्मक प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्रशिक्षकों द्वारा भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अहम पहलुओं की जानकारी भी दी जाएगी। प्रशिक्षण का समय प्रात 5ः30 बजे से 8ः00 बजे तक,सभी इच्छुक युवक एवं युवतियों से अपील है कि वे समय पर डमकाडीह स्टेडियम नगरी उपस्थित होकर इस निःशुल्क प्रशिक्षण का लाभ लें और सेना में सेवा का सपना साकार करने की दिशा में यह शिविर आपके लिए एक मजबूत आधार सिद्ध हो सकता है। जिला प्रशासन द्वारा प्रयास है कि यह शिविर नगरी क्षेत्र के ग्रामीण व दूरस्थ इलाकों के युवाओं को सेना भर्ती की आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षित करने और उन्हें अवसर की मुख्य धारा से जोड़ना है।

  • Related Posts

    अब गांव में ही मिलेगा न्याय: कलेक्टर की पहल पर लिंक कोर्ट की शुरुआत

    राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु अकलाडोंगरी-बोरई में लिंक कोर्ट शुरू दूरस्थ क्षेत्रों के लिए प्रशासन की पहल: सप्ताह में एक दिन लगेगी लिंक कोर्ट ग्रामीणों को बड़ी सुविधा: अब…

    Read more

    महतारी वंदन योजना में पहली बार ई-केवाईसी अनिवार्य,

    धमतरी जिले में 2.70 लाख पात्र महिला हितग्राहियों का होगा ई-केवाईसी धमतरी, 4 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के अंतर्गत अब सभी महिला…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?