Ro no D15139/23

रानीसागर से बाढ़ व आपदा से बचाव एवं मॉकड्रिल का हुआ आयोजन

राजनांदगांव 25 सितम्बर 2025। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गृह मंत्रालय भारत सरकार, छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण राजनांदगांव द्वारा राजनांदगांव शहर के रानीसागर तालाब में बाढ़ व आपदा से बचाव एवं मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान आपदा प्रबंधन टीम द्वारा बाढ़ आपदा सामग्री, लाइफ जैकेट, रस्सी, बोट, ओबीएम मशीन उपकरणों की जांच करने के पश्चात मॉक एक्सरसाइज का अभ्यास किया गया। टीम द्वारा अभ्यास के दौरान आपदा सामग्री का संचालन एवं सावधानियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। आपदा के समय स्वयं और दूसरों की जीवन रक्षा एवं सुरक्षित रहने  के संबंध में जानकारी दी गई। बचाव के साथ-साथ भविष्य में ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन की टीम द्वारा मॉकड्रिल का अभ्यास किया गया। जिला स्तरीय अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं की टीम तथा बाढ़ आपदा की टीम, आपदा मित्र की टीम के द्वारा संयुक्त रूप से मॉकड्रिल का अभ्यास किया गया। मॉकड्रिल का आयोजन आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने तथा जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। मॉकड्रिल में 15 आपदा मित्र, 50 एनसीसी एवं 50 एनएसएस कैडेट शामिल हुए। मॉकड्रिल में पुलिस, राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, जल संसाधन सहित अन्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!