Ro no D15139/23

प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास ने स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का किया निरीक्षण

– प्रमुख सचिव ने जिले में जल संरक्षण एवं स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत  किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की
– एक पेड़ मां के नाम अंतर्गत किया पौधरोपण
राजनांदगांव 26 सितम्बर 2025। प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती निहारिका बारिक सिंह, मिशन संचालक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन श्री अश्वनी देवांगन ने आज ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं के अंतर्गत विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, राज्य सलाहकार स्वच्छ भारत मिशन श्रीमती अभिलाषा आनंद भी उपस्थित रही। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। दौरे के दौरान ग्राम बरगा स्थित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण किया। प्रमुख सचिव ने जिले में जल संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक सिंह ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत पौधरोपण भी किया। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत एसएलडब्ल्यूएम शेड का अवलोकन कर स्वच्छताग्राही दीदियों से रूबरू हुई और उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। एपीओ मनरेगा श्री फैज द्वारा बोरवेल रिचार्ज एवं परकोलेशन टैंक लाइनर तालाब संबंधी तकनीकी जानकारी दी। जिले में संचालित ग्रे वाटर ट्रीटमेंट प्लॉट संबंधी जानकारी डॉ. छोटे लाल साहू द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 37 कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं तथा इसी प्रकार अन्य कार्यों की स्वीकृति भी प्रदान की जा रही है। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री देवेंद्र कौशिक, श्री सोमनाथ साहू तथा जनपद स्तर के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!