कलेक्टर ने नियुक्त किए नोडल और सहायक नोडल अधिकारी
तहसील स्तर पर संबंधित तहसीलदारों की लगाई ड्यूटी
धमतरी । धमतरी में आगामी एक जून से जिला और तहसील स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष शुरू होगा। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने जिला स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष के लिए डिप्टी कलेक्टर श्रीमती बी.एक्का को नोडल अधिकारी और सहायक अधीक्षक भू अभिलेख श्री कन्हैया लाल भोई को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक-8 में स्थापित होने वाले इस बाढ़ नियंत्रण कक्ष का फोन नंबर 07722-232249 है। इसके अलावा तहसील स्तर पर भी बाढ़ नियंत्रण कक्ष में संबंधित तहसीलदारों की ड्यूटी लगाई गई है। धमतरी तहसील के कंट्रोल रूम का फोन नंबर 07722-240638, कुरूद का 07705-223381, भखारा का 96309-63635, मगरलोड का 89595-35346, नगरी का 07700-251398, कुकरेल का 98980-18731 और बेलरगांव तहसील का दूरभाष नंबर 93027-99980 है।
महिला द्वारा नाबालिग बालक के साथ अनाचार, पोक्सो अधिनियम के तहत कार्यवाही महिला के खिलाफ अपराध दर्ज
कबीरधाम जिले में सनसनीखेज एवं चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें महिला के विरुद्ध नाबालिग बालक के साथ अनाचार किए जाने का अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक…
Read more








