Ro no D15139/23

उमड़ने लगा कांवरियों का सैलाब, लेकिन ग्राउंड रिपोर्ट में सामने आईं बड़ी खामियां, स्थानीय लोगों ने प्रशासन को दिए अहम सुझाव

सुलतानगंज(भागलपुर) से शुभंकर की रिपोर्ट

Shravani Mela 2026: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 शुरू होने में अब सिर्फ 10 दिन शेष हैं. उत्तरवाहिनी गंगा से जल भरकर हजारों कांवरिये रोज बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर रवाना हो रहे हैं. पश्चिम बंगाल, असम, नेपाल और भूटान से भी श्रद्धालुओं का आगमन तेज हो गया है. प्रशासन 24 जुलाई तक सभी तैयारियां पूरी करने का दावा कर रहा है, लेकिन प्रभात खबर की ग्राउंड रिपोर्ट में कई ऐसी कमियां सामने आई हैं, जो मेले के दौरान श्रद्धालुओं की परेशानी बढ़ा सकती हैं. स्थानीय लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और व्यवसायियों ने प्रशासन के सामने कई अहम सुझाव भी रखे हैं.

कांवरियों की संख्या बढ़ी, तैयारियों की परीक्षा शुरू

श्रावणी मेला शुरू होने से पहले ही सुलतानगंज में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है. उत्तरवाहिनी गंगा घाटों पर जल भरने वालों की संख्या हर दिन बढ़ रही है. ऐसे में प्रशासन की व्यवस्थाओं की असली परीक्षा अब शुरू हो चुकी है.

हालांकि जिला प्रशासन का कहना है कि घाटों की बैरिकेडिंग, सुरक्षा, ट्रैफिक, स्वास्थ्य शिविर, पेयजल और रोशनी की व्यवस्था युद्धस्तर पर की जा रही है, लेकिन कई स्थानों पर काम अभी भी अधूरा है.

जलजमाव और टूटी सड़कें बनीं सबसे बड़ी परेशानी

युवा नेता सन्नी चौधरी ने बताया कि महेंद्र गोप द्वार के आगे सड़क पर अब भी जलजमाव है. कई स्थानों पर सड़कें टूटी हुई हैं, जिससे कांवरियों को परेशानी हो सकती है.

उन्होंने कहा कि नई सीढ़ी घाट जाने वाले मार्ग पर नाला निर्माण भी धीमी गति से चल रहा है. यदि समय रहते यह काम पूरा नहीं हुआ तो बरसात के दौरान स्थिति और गंभीर हो सकती है.

नमामि गंगे घाट पर अस्पताल और स्थायी व्यवस्था की मांग

राजद नगर अध्यक्ष मो. अफरोज आलम ने श्रावणी मेले को राष्ट्रीय मेले का दर्जा देने की मांग दोहराई. उन्होंने नमामि गंगे घाट पर मेला स्पेशल अस्पताल, पूरे वर्ष बैरिकेडिंग और सुरक्षित स्नान व्यवस्था सुनिश्चित करने की जरूरत बताई.

उनका कहना है कि हर साल लाखों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं, इसलिए अस्थायी नहीं बल्कि स्थायी सुविधाएं विकसित की जानी चाहिए.

Shravani Mela 2026: रेलवे ओवरब्रिज की जर्जर हालत पर बढ़ी चिंता

पूर्व पार्षद दीपांकर प्रसाद और नागरिक संगठन से जुड़े दीपक कुमार (आर्यन) ने रेलवे ओवरब्रिज की बदहाल स्थिति को सबसे बड़ा खतरा बताया.

उनके अनुसार पुल पर कई जगह गड्ढे हैं और सड़क जर्जर हो चुकी है. मेले के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की आवाजाही में यह बड़ा हादसा भी बन सकता है.

Shravani Mela 2026: पेयजल, शौचालय और नाला निर्माण पर उठे सवाल

मारवाड़ी युवा मंच के सुनील रामुका ने अपर रोड में जलजमाव और पेयजल संकट को वर्षों पुरानी समस्या बताया. उन्होंने मांग की कि स्थायी शौचालय और पेयजल केंद्र बनाए जाएं, ताकि पूरे वर्ष स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके.

व्यवसायी साकेत कुमार ओझा ने स्टेशन रोड पर अधूरे नाला निर्माण की ओर ध्यान दिलाते हुए जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की.

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सामने आए सुझाव

युवा सचिन कुमार ने सुलतानगंज-तारापुर रेलवे ओवरब्रिज के फुटपाथ की बैरिकेडिंग कराने और लोहे के पोल पर नीचे तक प्लास्टिक कवर लगाने की मांग की, ताकि दुर्घटनाओं की आशंका कम हो.

वहीं थाना रोड निवासी राजेश चौधरी ने मुख्य चौक पर स्थायी ट्रैफिक पुलिस की तैनाती और अलग से मेला प्रबंधन समिति गठित करने का सुझाव दिया.

प्रशासन की कोशिशों की भी हुई सराहना

जहां कई लोगों ने कमियां गिनाईं, वहीं बजरंग दल के स्वप्निल झा ने जिला प्रशासन की तैयारियों की सराहना भी की. उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के नेतृत्व में इस बार कई कार्य तेजी और पारदर्शिता के साथ किए जा रहे हैं.

24 जुलाई पर टिकी सबकी नजर

प्रशासन ने सभी विभागों को 24 जुलाई तक सभी तैयारियां पूरी करने का लक्ष्य दिया है. लेकिन कांवरियों की लगातार बढ़ती भीड़ यह संकेत दे रही है कि अब समय बहुत कम बचा है.

आने वाले कुछ दिन तय करेंगे कि इस बार श्रावणी मेला केवल आस्था का केंद्र बनेगा या श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यात्रा का अनुभव भी मिलेगा.

  • Related Posts

    “जब IPS की मां ही सुरक्षित नहीं, तो आम जनता का क्या?”, अंबेडकरनगर कांड पर मायावती का सरकार से तीखा सवाल

    UP Politics: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की करीब 91 वर्षीय मां की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले पर बसपा प्रमुख मायावती ने दुख जताया…

    Read more

    लखीसराय में अशोकधाम मंदिर भगदड़ हादसे पर CM सम्राट का ऐलान, मृतकों के परिजनों को मिलेगा 4 लाख रुपये मुआवजा

    Ashokdham Temple Stampede: बिहार के लखीसराय जिले में सोमवार की सुबह घटना हुई. जिले के अशोकधाम मंदिर में तीसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी थी. लेकिन अचानक भगदड़ मच गई…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान