Ro no D15139/23

लोकनृत्य, लोकगीत, एकांकी, वाद-विवाद, कहानी लेखन, चित्रकला, कविता, साइंस मेला, पारंपरिक वेशभूषा, रॉक बैंड प्रतियोगिता का होगा आयोजन

जिला स्तरीय युवा उत्सव में 15 से 29 वर्ष के प्रतिभागी एवं 18 से 40 वर्ष तक के संगतकार होंगे शामिल
 
जिला स्तरीय युवा उत्सव 4 से 5 दिसम्बर तक महासमुंद में होगा आयोजित
 
 14 विधाओं में जिले के कलाकार होंगे शामिल
 

राज्य के युवाओं को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य शासन के द्वारा युवा उत्सव का आयोजन जिला एवं राज्य स्तर पर किया जाना है। प्रतिभागियों का पंजीयन माई भारत पोर्टल में किया जाना है। एक प्रतिभागी किसी भी स्तर के प्रतिस्पर्धा हेतु केवल 01 विद्या में भाग ले सकेगा। 01 प्रतिभागी एक से अधिक विधाओं में सम्मिलित नहीं हो सकते।
आयोजन का स्तर जिला स्तर पर 24 नवम्बर से 05 दिसंबर 2025 के मध्य, राज्य स्तरीय युवा उत्सव 22 से 24 दिसम्बर संभावित है। जिसे प्रतिभागियों के लिए आयु वर्ग 15 से 29 वर्ष तक तथा संगतकारों का 18 से 40 वर्ष तक निर्धारित है। सम्मिलित विधाओं में  लोकनृत्य, पंथी नृत्य, राउत नाचा, सुआ नृत्य, करमा नृत्य, लोक गीत में 10-10 प्रतिभागी शामिल होंगे। इसी तरह वाद-विवाद, नवाचार(साइंस मेला), पारंपरिक वेशभूषा में 02-02, कहानी लेखन, चित्रकला, कविता लेखन में 01-01, एकांकी मे 12, रॉक बैंड में 10 विजेता प्रतिभागी राज्य स्तर पर शामिल होंगे।
जिले के प्रतिभागी/कलाकार जिनकी उम्र 15 से 29 वर्ष हो वह जिला स्तरीय युवा उत्सव में शामिल हो सकेंगे। समस्त प्रतिभागियों को माई भारत पोर्टल में पंजीयन किया जाना आवश्यक है। जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण महासमुन्द द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव 4-5 दिसम्बर 2025 (संभावित) को महासमुन्द में आयोजित होगा। आयोजन प्रभारी कलेक्टर एवं नोड़ल अधिकारी खेल अधिकारी होंगे। अधिक जानकारी के लिए खेल अधिकारी 96175-00748 से संपर्क किया जा सकता है।
भारत सरकार द्वारा निर्धारित विधाओं (लोकनृत्य, लोकगीत, चित्रकला, वाद-विवाद एवं कविता लेखन) में चयनित प्रतिभागी/दल राष्ट्रीय युवा उत्सव में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। राष्ट्रीय युवा उत्सव का आयोजन 10 से 12 जनवरी 2025 को नई दिल्ली में किया जाना है।

  • Related Posts

    डिजिटल सुशासन और शासकीय खरीद में पारदर्शिता की ओर सशक्त कदम

    *इलेक्ट्रानिक प्रोक्योरमेंट सिस्टम पर दो दिवसीय राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ* *डिजिटल सुशासन को सशक्त बनाने हेतु शासन की नवीन पहल* रायपुर, 16 मार्च, 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राजधानी रायपुर…

    Read more

    मंत्री केदार कश्यप के विभागों के लिए 3 हजार 622 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

    *पर्यावरण संरक्षण, जैव संवर्धन तथा वनवासियों की आजीविका को मजबूत करने सरकार प्रतिबद्ध: मंत्री श्री कश्यप* *वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को ई-कुबेर योजना हेतु मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार* *वन आवरण…

    Read more

    NATIONAL

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में