Ro no D15139/23

त्यौहारी सीजन में मिलावट रोकने खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम खाद्य प्रतिष्ठानों में दे रही दबिश

राजनांदगांव 13 मार्च 2025। नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले के अधिकारियों को त्यौहारी सीजन को देखते हुए नागरिकों के स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु खाद्य प्रतिष्ठानों की गहन जांच करने के निर्देश दिए गए है। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं एसडीएम राजनांदगांव श्री खेमलाल वर्मा के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा जिले में निर्मित व आयातित खाद्य सामग्री विशेषकर दूध, पनीर, मिठाई की विशेष निगरानी एवं गुणवत्ता जांच की जा रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा राजनांदगांव के अन्नपूर्णा डेयरी से पनीर, दूध, दुग्ध संकलन केन्द्र से दूध, डोंगरगांव के धरम किराना से सूजी, महेश्वरी ट्रेडर्स से गुड़, हरिचना से इलायची दाना, शेखर जैन डेयरी से पनीर व खोआ, सांई डेयरी से कढ़ी दही, महालक्ष्मी स्वीट्स से बुंदी लड्डू गुणवत्ता जांच हेतु भेजा गया है। साथ ही अन्नपूर्णा डेयरी से 45 किलोग्राम खुला पनीर संचालक की अभिरक्षा में रखा गया है। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री डोमेन्द्र धु्रव ने बताया कि पूर्व में जलाराम व स्वागतम् होटल से अवमानक पाये गए पनीर वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। साथ ही चलित प्रयोगशाला से खाद्य सामग्री मौके पर जांच किए जायेंगे। उन्होंने बताया कि बिना अनुज्ञप्ति व पंजीयन के कारोबार करने वाले 10 लोगों पर प्रकरण दर्ज किए गए थे। जिसमें 7 प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है तथा 7 प्रकरण आगामी न्यायालयीन प्रक्रिया हेतु विवेचनाधीन है, जिसे जल्द ही सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। जांच के दौरान शहरी क्षेत्रों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों पर नजर रखी जा रही है। खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

  • Related Posts

    दिग्विजय स्टेडियम को सर्वसुविधायुक्त खेल परिसर के रूप में विकसित करने की जरूरत – कलेक्टर

    कलेक्टर की अध्यक्षता में दिग्विजय स्टेडियम प्रबंधकारिणी समिति की बैठक संपन्न   *- स्टेडियम समिति की बैठक में आय के नए स्रोत विकसित करने, खेल सुविधाओं के विस्तार और अधोसंरचना…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल