Ro no D15139/23

अखाद्य रंग के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

गोल बाजार महासमुंद में 51 नग मेटानिल येलो जब्त कर नष्ट
 
  कलेक्टर   विनय लंगेह के निर्देशानुसार जिले में खाद्य पदार्थों में जलेबी रंग के नाम से उपयोग किए जा रहे अखाद्य रंगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा गोल बाजार, महासमुंद स्थित खाद्य परिसरों एवं किराना दुकानों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान 4 फर्मों में अखाद्य मेटानिल येलो रंग विक्रय हेतु रखा पाया गया जिसमें बाजार वार्ड महासमुंद के मेसर्स आदित्य एजेंसी, मेसर्स बिन्देश्वरी किराना,मेसर्स महालक्ष्मी किराना एवं मेसर्स हरे माधव ट्रेडर्स शामिल है।
उक्त सभी दुकानों से कुल 51 नग अखाद्य मेटानिल येलो रंग बरामद किया गया। खाद्य कारोबारियों को नियमानुसार समझाइश देते हुए मौके पर ही समस्त अखाद्य रंगों को नष्ट कराया गया।
अभिविहित अधिकारी   उमेश वर्मा ने बताया कि साथ ही किराना व्यापारी संघ के पदाधिकारियों से चर्चा कर बाजार से इस प्रकार के अखाद्य रंगों को पूरी तरह हटाने के संबंध में आग्रह किया गया, जिस पर संघ द्वारा आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया गया।
इसी जांच के दौरान 4 मीठा सुपारी के निगरानी नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए हैं। जनस्वास्थ्य के हित में जन जागरूकता के उद्देश्य से निगरानी जांच की कार्यवाही सतत जारी है। खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार के अखाद्य रंगों का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है तथा भविष्य में भी इस प्रकार की शिकायतों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
  • Related Posts

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने सर्व यादव समाज के नवीन कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

    *न्यू शांति नगर बालको स्थित राधे कृष्ण मंदिर में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उद्योग मंत्री, चंद्रपुर विधायक एवं महापौर* रायपुर 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा –…

    Read more

    वर्ष 2024-25 में जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार दे चुकी है 3000 करोड़ का अग्रिम राज्यांश

    रायपुर, 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में ही राज्यांश की 3000 करोड़ रुपए की पूरी राशि…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?