Ro no D15139/23

नशा मुक्ति अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर ने ली जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की बैठक अभियान चलाकर सभी शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त परिसर बनाने के दिए निर्देश

100 सप्ताह तक स्कूल कॉलेजों में नशा मुक्त अभियान के तहत जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित करने के दिए निर्देश
नशा मुक्ति केंद्रों का निर्धारित क्षमता अनुरूप बेहतर प्रबंधन व प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने किया निर्देशित
अभियान के दायित्वों में उदासीनता पर कलेक्टर ने उप संचालक समाज कल्याण व जिला शिक्षा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस के निर्देश
कोरबा, 04 अगस्त 2026/
जिले में नशे के दुष्प्रभावों से समाज को सुरक्षित रखने, नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने एवं जनजागरूकता के माध्यम से नशामुक्त वातावरण निर्माण के उद्देश्य से कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की बैठक ली। बैठक में उन्होंने नशे के विरुद्ध संचालित अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के मध्य बेहतर समन्वय, प्रभावी कार्रवाई, जागरूकता गतिविधियों के विस्तार एवं अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, सीईओ जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन, नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री दुदावत ने विभिन्न विभागों द्वारा नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए नशे की रोकथाम, जनजागरूकता कार्यक्रमों एवं तंबाकू नियंत्रण गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अभियान के प्रभावी संचालन तथा निर्धारित दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही नशामुक्त अभियान के क्रियान्वयन में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर उप संचालक समाज कल्याण एवं जिला शिक्षा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने जिले के सभी शासकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाने हेतु विशेष अभियान चलाकर कोटप्पा एक्ट का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के सभी शिक्षण संस्थानों में तंबाकू निषेध संबंधी गतिविधियां संचालित की जाएं तथा विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने जिले के सभी हाई- हायर सेकेंडरी स्कूल एवं कॉलेजों में माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 100 सप्ताह तक नियमित रूप से नशा मुक्त अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने निर्देशित किया। साथ ही आश्रम छात्रावासों में भी नियमित तौर पर कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। उन्होंने समाज कल्याण विभाग को विकासखंड स्तर पर नशा मुक्ति जागरूकता अभियान संचालित करने तथा भारत वाहिनी की इकाइयों को सक्रिय रूप से अभियान से जोड़कर ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशे के दुष्प्रभावों के प्रति समाज को जागरूक करना इस अभियान की प्राथमिकता होनी चाहिए।
बैठक में जिले के नशा मुक्ति केंद्र का निर्धारित क्षमता के अनुरूप प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अवैध रूप से संचालित नशा मुक्ति केंद्रों की पहचान कर उनके विरुद्ध तत्काल नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें बंद कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। कलेक्टर ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ नशा मुक्ति अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने तथा अधिकाधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए नियमित जागरूकता गतिविधियां संचालित करने निर्देशित किया।

  • Related Posts

    बहनों की बेहतरी विष्णु भैया का मान, महतारी वंदन योजना की किश्त मिलने से उत्साहित हैं महिलाएं

    महतारी वंदन योजना से बबीता ठाकुर के जीवन में आई खुशहाली जगदलपुर, 25 अगस्त 2026/ महतारी वंदन योजना प्रदेश की माताओं बहनों के लिए आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है।…

    Read more

    ग्राम पंचायत लब्जी के सचिव पदच्युत वित्तीय अनियमितता के आरोप प्रमाणित, विभागीय जांच के बाद कार्रवाई

      अम्बिकापुर 25 अगस्त 2026/  जनपद पंचायत अम्बिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार ग्राम पंचायत लब्जी में पदस्थ सचिव  अमन सिंह के द्वारा ग्राम पंचायत लब्जी में छापरड़ाड…

    Read more

    NATIONAL

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें