Ro no D15139/23

सुशासन तिहार संवाद से समाधान के लिए जिले में बहुत उत्साह – ग्राम पंचायत तोरनकट्टा एवं मनकी में बड़ी संख्या में जनसामान्य आवेदन लेकर पहुंचे

सुशासन तिहार 2025
– अब तक जिले में लगभग 56988 आवेदन प्राप्त
राजनांदगांव 11 अप्रैल 2025। सुशासन तिहार संवाद से समाधान के लिए जिले में बहुत उत्साह है। ग्रामीण क्षेत्रों में जनसामान्य बड़ी संख्या में आवेदन लेकर उत्साहपूर्वक जमा करने पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार आम जनता के द्वार तक पहुंचकर उनकी समस्या के निदान करने की दिशा में कार्य करने की पहल की है। इसी कड़ी में आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत तोरनकट्टा एवं मनकी तथा कलेक्टोरेट व विभिन्न वार्डों में बड़ी संख्या में जनसामान्य आवेदन लेकर पहुंचे। आम जनता मनरेगा जॉब कार्ड, विद्युत, पेयजल, किसान के्रेडिट कार्ड, पेंशन, आवास, साफ-सफाई, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राजस्व अभिलेख में सुधार सहित विभिन्न प्रकार की समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन लेकर पहुंचे थे। महिलाओं एवं बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक बड़ी संख्या में आवेदन किया। अब तक जिले में लगभग 56 हजार 988 आवेदन प्राप्त हुए है। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत लगभग 49 हजार 771 आवेदन तथा शहरी क्षेत्र अंतर्गत 7 हजार 217 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम तोरनकट्टा के 72 वर्षीय बुजुर्ग श्री मनोहर लाल चंद्राकर ने बताया कि उनका स्वास्थ्य खराब रहता है। अपनी उम्र, स्थिति और परेशानी को देखते हुए उन्होंने पेंशन के लिए आवेदन किया है। 77 वर्षीय बुजुर्ग श्री लक्ष्मण यदु ने बताया कि अब उम्र हो गई है और कोई काम भी नहीं कर पाता हूं और स्वास्थ्य खराब रहता है। इसलिए मैंने वृद्धा पेंशन के लिए आवेदन दिया है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार की जानकारी मिलने पर यह एक अच्छा अवसर लगा कि जनसामान्य अपनी बात मुख्यमंत्री तक पहुंचा सकते हैं। उन्होंने शासन के इस पहल की सराहना की। ग्राम तोरनकट्टा की श्रीमती रामौतिन बाई ने बताया कि घर कच्चा है और पानी बरसात के कारण बरामदे में सोना पड़ता है। इसलिए उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान के लिए आवेदन दिया है। ग्राम मनकी की श्रीमती गौरी बाई ने बताया कि तबियत ठीक नहीं रहती और बेटी-दामाद के यहां रहती हूं। दवाईयों के खर्च के लिए मैने निराश्रित पेंशन योजना के लिए आवेदन किया है। 74 वर्षीय सोनू निषाद ने बताया कि स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण घरेलू खर्च एवं दवाईयों के लिए निराश्रित पेंशन योजना के तहत आवेदन किया है। ग्राम मनकी की श्रीमती असलेखा साहू ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन किया है। ग्राम बरबसपुर के श्री हरिचंद्र वर्मा ने कलेक्टोरेट में राजस्व अभिलेख में नाम सुधरवाने के लिए आवेदन किया है।
उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाने तथा जनता से सीधे संवाद करने के उद्देश्य से शहरी से लेकर ग्रामों तक सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। पहले चरण में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक आम जनता से आवेदन प्राप्त किया गया है। दूसरे चरण में लगभग एक माह के भीतर प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। तीसरे एवं अंतिम चरण में 5 मई से 31 मई 2025 के बीच समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। सुशासन तिहार के अंतर्गत मांग एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन करना और भी आसान हो गया है।

  • Related Posts

    शासकीय उचित मूल्य दुकान पाण्डेटोला में मिली अनियमितता

    *- घर में छिपाकर रखा गया शेष 24 कट्टा चावल जप्त* *- संबंधितों के विरूद्ध की जाएगी कड़ी कार्रवाई* राजनांदगांव 16 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव…

    Read more

    आंगनबाड़ी केन्द्र नवागांव में सहायिका के एक पद के लिए 1 अप्रैल तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

    राजनांदगांव 16 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना राजनांदगांव (शहरी) अंतर्गत आने वाले आंगनबाड़ी केन्द्र वार्ड क्रमांक 1 नवागांव में सहायिका के एक पद पर भर्ती…

    Read more

    NATIONAL

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान