Ro no D15139/23

वन मंत्री केदार कश्यप ने ‘विभाजन की विभीषिका’ छायाचित्र प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

सुकमा में ‘हर घर तिरंगा’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत विभाजन की विभीषिका- स्मरण दिवस’ पर आधारित तीन दिवसीय प्रदर्शनी शुरू*

रायपुर, 13 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सुकमा जिला मुख्यालय के बस स्टैंड परिसर में ‘हर घर तिरंगा’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत विभाजन की विभीषिका-स्मरण दिवस’ विषय पर आधारित तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ वन एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने किया। इस अवसर पर दंतेवाड़ा विधायक श्री चैतराम अटामी भी उपस्थित रहे।

यह प्रदर्शनी कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशानुसार लगाई गई है। बस्तर तिरंगा यात्रा के दौरान बाइक रैली से बस स्टैंड पहुंचे वन मंत्री श्री कश्यप ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और प्रदर्शित छायाचित्रों की जानकारी ली।

*विभाजन की पीड़ा और इतिहास से सीख का संदेश*

प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि यह प्रदर्शनी 1947 में देश के विभाजन के दौरान लोगों द्वारा झेली गई पीड़ा, विस्थापन और कठिन परिस्थितियों को सामने लाती है। उन्होंने कहा कि इतिहास की ऐसी घटनाओं को याद रखना जरूरी है, ताकि समाज में एकता, सद्भाव और राष्ट्रीय अखंडता की भावना मजबूत हो। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रदर्शित छायाचित्रों के माध्यम से विभाजन के समय विस्थापित लोगों के दर्द और संघर्ष को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

*‘वंदे मातरम्’ और ‘हर घर तिरंगा’ का संदेश*

वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देशभक्ति और राष्ट्रीय चेतना का प्रेरणादायक प्रतीक रहा है। इसने स्वतंत्रता सेनानियों में देश के लिए बलिदान की भावना को मजबूत किया।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अपील पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत 9 से 17 अगस्त तक प्रदेशभर में विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने घरों में तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करने की अपील की।

प्रदर्शनी के शुभारंभ अवसर पर डीएफओ श्री अक्षय भोंसले, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    ’अभिसरण से बदली सलकापारा आंगनबाड़ी केंद्र की तस्वीर, नौनिहालों को मिला सुरक्षित और सुविधायुक्त भवन’

      अम्बिकापुर 13 अगस्त 2026/   जिले के उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सलका स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में अब बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधायुक्त वातावरण मिल रहा है। पहले किराए…

    Read more

    नक्सली प्रभावित 90 गांवों में पहली बार लहरेगा राष्ट्रीय ध्वज

      जगदलपुर 13 अगस्त 2026/ बस्तर की धरती पर लोकतंत्र की नई बयार बह रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मजबूत…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां