Ro no D15139/23

वन मंत्री केदार कश्यप कल कोरबा जिले के प्रवास पर

*अशोक वाटिका, फुटका पहाड़ और कॉफी प्वाइंट सहित विभिन्न स्थलों का करेंगे भ्रमण*

 

रायपुर, 19 अगस्त 2026/ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप कल 20 अगस्त को कोरबा जिले के प्रवास पर रहेंगे। प्रवास के दौरान वे जिले के विभिन्न प्राकृतिक और पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे तथा विकास एवं वन संरक्षण से जुड़े विषयों पर अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे।

 

जारी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वन मंत्री श्री केदार कश्यप कल प्रातः 10 बजे वन विश्राम गृह बुका से अशोक वाटिका के लिए रवाना होकर प्रातः 11 बजे अशोक वाटिका पहुंचकर वे वहां रुकेंगे। इसके पश्चात प 11:30 बजे फुटका पहाड़ के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके उपरांत वन मंत्री श्री केदार कश्यप दोपहर 12:30 बजे फुटका पहाड़ पहुंचकर क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। इसके पश्चात वे अपराह्न 1:30 बजे बालको रेंज स्थित कॉफी प्वाइंट के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2:30 बजे कॉफी प्वाइंट पहुंचकर वे क्षेत्र का अवलोकन करेंगे।

 

*अधिकारियों के साथ विकास और वन संरक्षण पर होगी चर्चा*

 

प्रवास के अगले चरण में मंत्री श्री केदार कश्यप शाम 3:30 बजे कॉफी प्वाइंट, बालको रेंज से ग्राम जमनीपाली के लिए रवाना होंगे। शाम 4:30 बजे जमनीपाली पहुंचकर वे एनटीपीसी गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में शामिल होंगे।

 

बैठक में एनटीपीसी, एसईसीएल और वन विभाग के अधिकारियों के साथ जिले में वन संरक्षण, पर्यावरणीय प्रबंधन, विकास कार्यों तथा विभिन्न विभागों के समन्वय से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी। वन मंत्री श्री कश्यप रात्रि विश्राम कर शुक्रवार को अगले गंत्वय के लिए रवाना होंगे।

 

उल्लेखनीय है कि वन मंत्री श्री केदार कश्यप का यह प्रवास कोरबा जिले में वन संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन और विकास कार्यों को बेहतर समन्वय के साथ आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

  • Related Posts

    उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईबीसी24 ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026’ कार्यक्रम में हुए शामिल*   *प्रदेश के सभी संभागों की टॉपर बेटियों को किया सम्मानित, प्रदान की स्कॉलरशिप*   *शिक्षा विकास का…

    Read more

    प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुकुलदैहान में सुरक्षा चक्र के तहत नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का हुआ आयोजन

    शिविर में 49 ग्रामीणों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण*   राजनांदगांव 19 अगस्त 2026। जिला प्रशासन राजनांदगांव एवं बाल्को मेडिकल सेंटर नवा रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में राजनांदगांव विकासख्ंाड के…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ