Ro no D15139/23

गुरुकुल में छात्र संसद का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न 

हरेली के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी सुचारू रूप से संपन्न

कवर्धा/ नगर की प्रतिष्ठित संस्था गुरुकुल पब्लिक स्कूल में चयनित शाला नायक नायिका व आजाद ,भगत, टैगोर ,विनोबा सदनों के छात्र प्रतिनिधियों का शपथ समारोह संपन्न हुआ ।इस भव्य आकर्षक समारोह के सम्माननीय अतिथि के रूप में श्री दिनेश ठाकुर असिस्टेंट प्रोफेसर पीजी कॉलेज कवर्धा शाला संचालन समिति के अध्यक्ष श्री संतोष बोथरा, समस्त पदाधिकारीगण, प्राचार्य मंचासीन थे। इस अवसर पर समस्त शिक्षक शिक्षिकाएँ,छात्र-छात्राएँ व पालक गण उपस्थित थे। माननीय अतिथि के कर कमलों द्वारा विद्या की देवी माँ सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। तत्पश्चात समस्त सम्माननीय अतिथियों कों पुष्प गुच्छ एवं पौधा भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया । शाला छात्र प्रतिनिधियों तथा शाला के आजाद ,भगत, टैगोर, विनोबा सदनों के छात्र प्रतिनिधियों को सम्माननीय अतिथियों ने अपने कर कमलों से बैज पहना एवं शपथ दिलाकर उत्तरदायित्व सौंपा। शाला नायक अर्थ सिंह परिहार नायिका अनन्या शर्मा का चयन पर सम्मानित किया गया ।आजाद सदन के नायक प्रतीक नेताम, नायक बिंदिया चतुर्वेदी, भगत सदन के नायक अरिहंत जैन ,नायिका परिधि वंदे ,टैगोर सदन के नायक विपिन जायसवाल, नायिका निहारिका नंदिनी मरकाम तथा विनोबा सदन के नायक अभिनव गुप्ता ,नायिका वैष्णवी मिश्रा को चयनित कर जिम्मेदारी सौंप गई। इस अवसर पर संगीत विभाग की तरफ से विविध आकर्षक एवं मनमोहक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। शपथ ग्रहण के अवसर पर पूरा विद्यालय परिवार प्रसन्नता व्यक्त करते हुए परिलक्षित हो रहा था। सम्माननीय अतिथि महोदय ने अपने उद्बोधन भाषण में शाला की उपलब्धियों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए समस्त छात्र प्रतिनिधियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तरदायित्वों का बोध कराया। शाला संचालन समिति के अध्यक्ष श्री संतोष बोथरा ने सभी चयनित छात्र प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए शाला प्रबंधन की तरफ से उन्हें सहयोग देने का आश्वासन दिया ।सभी सम्माननीय अतिथियों को शाला की तरफ से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अंत में आभार व्यक्त नवनियुक्त सांस्कृतिक सचिव तिशा पारख ने किया। संस्था के अध्यक्ष ,समस्त पदाधिकारी गण शाला के प्राचार्य ने समस्त नवनियुक्त छात्र प्रतिनिधियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान कीं।इसी अवसर पर हरेली के त्यौहार के उपलक्ष में हरीतिमा एवं भारतीय जैन संघटना की तरफ से वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न किया गया। इस अवसर पर हरीतिमा संस्था के पदाधिकारियों ने वृक्षारोपण के महत्व पर सारगर्भित प्रकाश डाला।

  • Related Posts

    मंत्री रामविचार नेताम की पहल से बलरामपुर-रामानुजगंज में जल्द खुलेगा रेलवे रिजर्वेशन काउंटर

    *हजारों यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत*   *मंत्री श्री नेताम ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से दिल्ली में की सौजन्य मुलाकात*   रायपुर, 12 अगस्त 2026/ आदिम जाति और…

    Read more

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रदेशवासियों को दी हरेली की बधाई

    गौमाता और कृषि औजारों की पूजा-अर्चना कर अच्छी फसल व खुशहाली का कामना की*   रायपुर. 12 अगस्त 2026. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज छत्तीसगढ़ के पहले त्योहार…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम