Ro no D15139/23

राजकीय पशु की प्रतिमा को चार महीनों से अनावरण का इंतजार पूर्व वन मंत्री अकबर ने जताई चिंता

0 मेटल से बनाकर ढांक दिया गया, फटने लगा है प्लास्टिक सड़क की धूल मिट्टी से हो रहा दूषित 
रायपुर। पंडरी मार्ग पर खालसा स्कूल के सामने बनाए गए चौक पर राजकीय पशु वन भैंसा की प्रतिमा स्थापित कर इसे प्लास्टिक से ढांक कर रख दिया गया है। चार महीनों से भी अधिक समय हो जाने के कारण प्लास्टिक भी फटने लगा है। प्रदेश के पूर्व वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा है कि भाजपा सरकार राजकीय पशु वन भैंसा की प्रतिमा का अनावरण नहीं कर पा रही है। इससे राजकीय पशु के प्रति राज्य सरकार का उदासीन रवैया उजागर होता है ।
उन्होंने बताया है कि मेटल का वन भैंसा बनाकर इसे खालसा स्कूल के सामने बने चौक पर स्थापित किया गया हैं। वन भैंसा की प्रतिमा महीनों से अनावरण का इंतजार कर रही है। मोहम्मद अकबर ने कहा कि वन भैंसा की प्रतिमा देखकर लोग राजकीय पशु के बारे में जान सकेंगे। लेकिन राज्य सरकार राजकीय पशु के बारे में जानकारी देने गंभीर नहीं है।

*यहां पाए जाते हैं राजकीय पशु **
वन भैंसा उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व गरियाबंद में पाए जाते हैं। उदंती अभ्यारण्य में वन भैंसों की संख्या 09 है। राज्य के इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान एवं पामेड़ अभ्यारण्य में भी वन भैंसे हैं परंतु संवेदनशील क्षेत्र होने के कारण इन क्षेत्रों में संख्या की जानकारी स्पष्ट नहीं है। राज्य में वन भैंसा की संख्या अत्यंत कम होने के कारण इसके संरक्षण व संवर्धन की आवश्यकता है।लोगों को राजकीय पशु के बारे में जानकारी दिए जाने की जरूरत है , फ़िलहाल तो लोग वन भैंसा की प्रतिमा देखने के लिए तरस रहे हैं।

  • Related Posts

    पर्यटन और संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने जशपुर रणजीता स्टेडियम में किया ध्वजारोहण

    जशपुरनगर 15 अगस्त 2026/ पर्यटन और संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रणजीता स्टेडियम में ध्वजारोहण किया और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। उन्होंने जशपुर…

    Read more

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    श्रद्धांजलि के बाद लोकसभा में हंगामा हिरोशिमा और नागासाकी पर हुए परमाणु हमले के पीड़ितों को लोकसभा में श्रद्धांजलि दिए जाने के तुरंत बाद सदन में विपक्षी सांसदों ने जोरदार…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!