Ro no D15139/23

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी देश एवं छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए एक आदर्श – विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

विधानसभा अध्यक्ष ने भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर अटल परिसर का किया लोकार्पण
– विधानसभा अध्यक्ष ने भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण
राजनांदगांव 16 अगस्त 2025। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज वर्धमान नगर राजनांदगांव में भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर अटल परिसर लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने वर्धमान नगर राजनांदगांव में 50 लाख रूपए की लागत से निर्मित अटल परिसर का लोकार्पण किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने अटल परिसर में भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ निर्माण किया है। वे देश और छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए एक आदर्श है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी एक अद्भूत कवि, चिंतक, विचारक, राष्ट्रभक्त एवं राजनैतिक क्षेत्र में राजनेता के रूप में विख्यात रहे हैं और विश्व मानसपटल पर 50 वर्षों में लगातार ग्राफ बढ़ता रहा है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के राजनैतिक जीवन के सफर का स्मरण किया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आजीवन सक्रिय रहते हुए, उन्होंने राष्ट्रहित के लिए कार्य किया तथा देश के विकास में अपना योगदान दिया।
सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा बहुत कम समय में एक शानदार अटल परिसर का निर्माण किया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एक श्रेष्ठ राजनेता, एक अच्छे कवि, लेखक, संपादक थे। जिसके कारण उनको भारत रत्न से सम्मानित किया गया। उन्होंने पोखरण में परमाणु परीक्षण कराकर भारत को परमाणु संपन्न राष्ट्र बनाया। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से गांव-गांव तक सड़कों का जाल बिछाया। जिसके कारण वे हमेशा याद किए जाते रहेंगे।
महापौर श्री मधुसूदन यादव ने प्रदेश के सभी निकायों में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं छत्तीसगढ़ शासन को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया है। उनकी स्मृति में राजनांदगांव नगरीय निकाय क्षेत्र में सभी के सहयोग एवं सहभागिता से बहुत अच्छा अटल परिसर का निर्माण हुआ है। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री सचिन बघेल, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल श्री नीलू शर्मा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल श्री योगेश दत्त मिश्रा, पूर्व विधायक श्री रामजी भारती, समाजसेवी श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री खूबचंद पारख, श्री संतोष अग्रवाल, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव श्री खेमलाल वर्मा, पार्षदगण सहित बड़ी संख्या में अन्य जनप्रतिनिधि एवं नगरवासी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    राजनांदगांव जिले में अब तक 4333.2 मिमी वर्षा दर्ज

    जिले में आज 48.7 मिमी बारिश हुई   राजनांदगांव 18 अगस्त 2026। राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2026 से अब तक जिले के सभी…

    Read more

    ग्राम पंचायत मारगांव एवं दीवानभेड़ी में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 27 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

    राजनांदगांव 18 अगस्त 2026। डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मारगांव एवं दीवानभेड़ी में नवीन शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 27 अगस्त 2026 तक आवेदन आमंत्रित की गई…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल