Ro no D15139/23

विधानसभा अध्यक्ष ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय लीलाराम भोजवानी की पुण्यतिथि पर स्वागत द्वार का किया भूमिपूजन

राजनांदगांव 17 अगस्त 2025। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने गौरव पथ चौखड़िया पारा राजनांदगांव में पूर्व मंत्री स्वर्गीय श्री लीलाराम भोजवानी की पुण्यतिथि पर 20 लाख रूपए की लागत के स्वागत द्वार का भूमिपूजन किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने स्वर्गीय श्री लीलाराम भोजवानी के राजनीतिक जीवन को याद करते हुए कहा कि वे बहुत ही सरल, सहज और हमेशा उपलब्ध रहने वाले व्यक्ति थे। स्वर्गीय श्री लीलाराम भोजवानी की पार्षद से लेकर मंत्री और प्रदेश के अलग-अलग दायित्वों में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने बताया कि उन्होंने श्रम विभाग मंत्री का कार्य पूरे छत्तीसगढ़ एवं राजनांदगांव में पूरी मजबूती से किया। उनके कार्य करने की पद्धति, तरीका और व्यवहार को कभी भूला नहीं जा सकता। उन्होंने बताया कि उनकी स्मृति में स्थायी स्वागत द्वार बनेगा, जो उनके परिश्रम और मेहनत की हमेशा याद दिलाता रहेगा।
इस अवसर पर सांसद श्री संतोष पाण्डेय, महापौर श्री मधुसूदन यादव, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री सचिन बघेल, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल श्री नीलू शर्मा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल श्री योगेश दत्त मिश्रा, पूर्व सांसद श्री अभिषेक सिंह, पूर्व विधायक श्री रामजी भारती, समाजसेवी श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री खूबचंद पारख, श्री संतोष अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव श्री खेमलाल वर्मा, पार्षदगण सहित बड़ी संख्या में अन्य जनप्रतिनिधि एवं नगरवासी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    आपदा प्रभावितों एवं उनके आश्रितों के लिए सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

    राजनांदगांव 16 जून 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत आपदा प्रभावितों एवं उनके आश्रितों के लिए सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है।…

    Read more

    हाईरिस्क वाली 1884 गर्भवती माताओं का हुआ नि:शुल्क सोनोग्राफी

    जिले में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए किए जा रहे कार्य*   राजनांदगांव 16 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत