*पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ने आगामी भानुप्रतापपुर उपचुनाव के सबंध पर भाजपा पदाधिकारिओं  एवं कार्यकर्ताओं की बैठक ली।*

भानुप्रतापपुर जिला कांकेर में आगामी उपचुनाव के तहत पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धारमलाल कौशिक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सवन्नी ने चारामा में भाजपा पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र प्रभारियों, बूथ प्रभारियों  एवं कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस अवसर श्री कौशिक ने उपस्थित पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र प्रभारियों एवं बूथ प्रभारियों एवं कार्यकर्ताओं से मौजूदा राजनितिक हालातों की जानकारी ली एवं उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आगामी भानुप्रतापुर के उपचुनाव की रणनिति तय की तथा इस उपचुनाव के तहत सभी शक्ति केन्द्रो के समस्त बूथों पर विजय प्राप्त करने हेतु रणनीति तैयार करने आगामी सभी शक्ति केंद्र की बैठक की तिथि तय की गयी। इस दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी श्री ब्रम्हानंद नेताम जी को प्रचंड मतो से विजय बनायेंगे। श्री धरमलाल  कौशिक ने भ्रष्ट भूपेश बघेल सरकार की विफलताओं एवं कुनीतियों को बताया और कहा कि प्रदेश को कर्ज पर डुबोने वाली भूपेश बघेल सरकार ने छत्तीसगढ़ को तब्दील कर दिया है। कांग्रेस सरकार प्रदेश की जनता को केवल लूटने का काम कर रही है। छत्तीसगढ़ प्रदेश में केवल जंगल राज कायम है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष, पदाधिकारी गण, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ प्रभारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित हुए।

Related Posts

रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का विशाल रोड शो

भाजपा को जिताएं, रायपुर में कमल खिलाएं – मुख्यमंत्री साय *रायपुर|* नगरीय निकाय चुनाव में कमल का बटन दबा कर महापौर प्रत्याशी श्रीमती मीनल चौबे सहित सभी 70 वार्डों के…

9 फरवरी की रात 12 बजे तक प्रत्याशी कर सकेंगे चुनाव प्रचार

*10-11 फरवरी को नहीं होगी कोई सार्वजनिक सभा, नुक्कड़ सभा और जुलूस, लाउडस्पीकर भी प्रतिबंधित रहेगा* धमतरी 08 फरवरी 2025/ धमतरी नगर निगम सहित सभी छह नगरीय निकायों में नगर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *