सुदूर अंचलों में गढ़ी जा रही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव

*युक्तियुक्तकरण नीति से बढ़ रहा पालकों का विश्वास*

रायपुर, 03 जुलाई 2025/ राज्य शासन द्वारा चलाए गए युक्तियुक्तकरण अंतर्गत राज्य के सभी विद्यालयों में शिक्षकों का समुचित पदस्थापना की गई। जहां पहले एकल शिक्षकीय स्कूलो में एक शिक्षक को विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ता था। वहीं अब शिक्षकों की पदस्थापना से परिवर्तन आया है। इसी क्रम में माध्यमिक शाला डुमरखोली में भी सकारात्मक बदलाव नज़र आ रहा है। युक्तियुक्तकरण के तहत विद्यालय में एक प्रधान पाठक और एक विषय शिक्षक की नियुक्ति की गई। इस पहल से न केवल विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था में सुधार हुआ, बल्कि शिक्षा के प्रति अभिभावकों का विश्वास भी बढ़ा है।

बलरामपुर जिले के विकासखंड कुसमी अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला डुमरखोली जहां एक समय पर केवल एक शिक्षक ही कार्यरत थे, लेकिन आज वह विद्यालय परिवर्तन और नवाचार का पर्याय बन चुका है। डुमरखोली एक सुदूर वनांचल ग्राम है, जहां शिक्षा की पहुंच कई वर्षों तक सीमित रही। विद्यालय में लंबे समय तक केवल एक शिक्षक कार्यरत थे, जिन्हें प्रधान पाठक और विषय शिक्षक की दोहरी जिम्मेदारी निभानी पड़ती थी। एकल शिक्षक को शिक्षण के साथ-साथ स्कूल का प्रबंधन, बच्चों की उपस्थिति, शाला प्रवेश उत्सव, मिड-डे-मील व्यवस्था और विद्यालय से संबंधित सभी प्रशासनिक कार्यों का अकेले ही निर्वहन करना पड़ता था। एक शिक्षक और कई जिम्मेदारियों निभानी पड़ती थी। इस दौरान छात्र संख्या में गिरावट आने लगी कई छात्र स्कूल छोड़ने लगे। शिक्षकों की कमी के कारण गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से बच्चे वंचित थे।

पहले जहां स्कूल में कुछ गिने-चुने बच्चे ही स्कूल में पढ़ाई के प्रति रूचि दिखाते थे, लेकिन अब शिक्षकों के आ जाने से बच्चों के उपस्थिति में भी बढ़ोतरी हुई है। डुमरखोली स्कूल में इस शैक्षणिक सत्र में लगभग 56 बच्चों ने दाखिला लिया है। शिक्षकों और पालकों की सहभागीता से बच्चे अपनी शत प्रतिशत अपनी उपस्थिति भी दर्ज करा रहे हैं। विद्यालय में आए नए शिक्षकों के द्वारा रचनात्मक गतिविधियों, प्रायोगिक शिक्षण दे कर विद्यार्थियों की रुचि को प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिससे बच्चों में आत्मविश्वास भी बढ़ा है। पहले जो बच्चे कक्षा में बोलने से कतराते थे, अब विभिन्न स्कूली गतिविधियों में सम्मिलित हो रहे है। शिक्षकगण बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य, व्यवहारिक समस्याओं और कैरियर काउंसलिंग पर भी ध्यान दे रहे हैं। इस तरह युक्तियुक्तकरण के तहत बेहतर शिक्षा व्यवस्था के साथ समृद्ध शिक्षा की ओर अग्रसर हो रहा है।

  • Related Posts

    नगरीय निकायों में ऐतिहासिक जनादेश का एक वर्ष: सुशासन, पारदर्शिता और विकास पर जनता की मुहर — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *रायगढ़ में महापौर श्री जीवर्धन चौहान से भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने किया जनादेश का स्मरण* रायपुर 15 फरवरी 2026( IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा…

    Read more

    18 फीट ऊंचे शिव प्रतिमा का उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने पूजन अर्चना कर किया अनावरण, विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में हुए सम्मिलित

    रायपुर 15 फ़रवरी 2026(IMNB NEWS AGENCY) कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर कोरबा शहर के विभिन्न शिवालयों में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में सम्मिलित हुए।…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री ने कश्मीरी पंडित समुदाय को हेराथ पोश्ते की बधाई दी

    प्रधानमंत्री ने कश्मीरी पंडित समुदाय को हेराथ पोश्ते की बधाई दी

    प्रधानमंत्री ने महाशिवरात्रि के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी

    प्रधानमंत्री ने महाशिवरात्रि के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी

    बांग्लादेश चुनाव: भारत के ‘दुश्मन’ अब बनेंगे सांसद, आतंकी साजिश के थे आरोप

    बांग्लादेश चुनाव: भारत के ‘दुश्मन’ अब बनेंगे सांसद, आतंकी साजिश के थे आरोप

    जेफरी एप्स्टीन की मौत मर्डर या सुसाइड? पोस्टमार्टम देखने वाले डॉक्टर का खुलासा

    जेफरी एप्स्टीन की मौत मर्डर या सुसाइड? पोस्टमार्टम देखने वाले डॉक्टर का खुलासा

    बांग्लादेश चुनाव: तारिक रहमान की BNP की जीत, 3 हिंदू उम्मीदवार भी बने सांसद

    बांग्लादेश चुनाव: तारिक रहमान की BNP की जीत, 3 हिंदू उम्मीदवार भी बने सांसद

    वैलेंटाइन डे पर प्यार से तैयार करें ये स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी

    वैलेंटाइन डे पर प्यार से तैयार करें ये स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी