Ro no D15139/23

रायपुर में निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन 130 से अधिक लोगों को मिला निःशुल्क उपचार और औषधि वितरण

रायपुर, 13 अगस्त 2025 – श्रीमति वर्तिका चोपड़ा की मास खमण की तपस्या के उपलक्ष्य में तथा श्री वर्धमान चोपड़ा के विशेष सहयोग से, ऋषभदेव मंदिर ट्रस्ट रायपुर के अंतर्गत और अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद रायपुर के सौजन्य से आज जैन मंदिर, एम. जी. रोड, दादाबाड़ी, रायपुर में एक भव्य निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।              इस शिविर का सफल संचालन स्पर्श एक कोशिश वेलफेयर फाउंडेशन एंड ट्रस्ट रायपुर द्वारा श्री खुदादाद डूंगाजी शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय, रायपुर के सहयोग से किया गया। सुबह 10:30 बजे से 12:30 बजे तक चले इस शिविर में 130 से अधिक रोगियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।शिविर में रक्तचाप, रक्त शर्करा, नाड़ी परीक्षण जैसी विभिन्न स्वास्थ्य जांचें की गईं और रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श के साथ-साथ आवश्यक निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियां भी वितरित की गईं।कार्यक्रम में आयोजकों श्रीमती अनीता लुनीया और श्रीमती सोनाली लुनीया की सक्रिय भूमिका रही, जिन्होंने इस सेवा कार्य को सफल बनाने में अपना पूर्ण योगदान दिया।स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वाले अनुभवी चिकित्सकों की टीम में शामिल रहे:
डॉ. त्रिभुवन सिंह पावले
डॉ. संगीता यदु
डॉ. योगेश पाण्डेय
डॉ. सरोज आहूजा
डॉ. गीतेश पटेल
डॉ. महिमा शर्मा
डॉ. मोहिन्द्र सिंह ठाकुर
डॉ. अभिषेक कर शर्मा
डॉ. अनिल कुमार प्रधान
इसके अतिरिक्त, फार्मेसी एवं सहयोग कार्यों में किशोर कुमार शर्मा (फार्मासिस्ट), नन्द सिंह, सोनू एवं अमन ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। स्थानीय लोगों में इस शिविर को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग एवं युवा स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचे। इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और आयुर्वेदिक पद्धति की महत्ता पर भी प्रकाश डाला।
स्पर्श एक कोशिश वेलफेयर फाउंडेशन की यह पहल न केवल जरूरतमंदों के लिए राहत का कारण बनी, बल्कि समाज में निःस्वार्थ सेवा और स्वास्थ्य चेतना का प्रेरक उदाहरण भी प्रस्तुत किया।

  • Related Posts

    महिला द्वारा नाबालिग बालक के साथ अनाचार, पोक्सो अधिनियम के तहत कार्यवाही महिला के खिलाफ अपराध दर्ज

    कबीरधाम जिले में सनसनीखेज एवं चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें महिला के विरुद्ध नाबालिग बालक के साथ अनाचार किए जाने का अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक…

    Read more

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन जनजातीय प्रतिभाओं के लिए ऐतिहासिक और यादगार मंच – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    *जनजातीय प्रतिभाओं को मिला राष्ट्रीय मंच, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स बना नए अवसरों का द्वार – उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव* *व्यक्तिगत स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक के लिए 2 लाख…

    Read more

    NATIONAL

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?