Ro no D15139/23

शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय पेण्ड्री में सुरक्षा चक्र के तहत नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर 25 जनवरी तक

शिविर के तीसरे दिन कैंसर रोग विशेषज्ञों द्वारा 375 व्यक्तियों का स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श दिया गया
– 109 मरीजों की पेप स्मीयर टेस्ट एवं 60 मरीजों की मेमोग्राफी स्क्रीनिंग की गई
– शिविर में अब तक 941 व्यक्तियों का स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श दिया गया
राजनांदगांव 21 जनवरी 2026। जिला स्वास्थ्य समिति राजनांदगांव एवं बालको मेडिकल सेंटर नया रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में 19 जनवरी से 25 जनवरी 2026 सुबह 10.30 बजे से शाम 4 बजे तक शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय पेण्ड्री राजनांदगांव में सुरक्षा चक्र के तहत नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के तीसरे दिन कैंसर रोग विशेषज्ञों द्वारा 375 व्यक्तियों का स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। साथ ही 109 मरीजों की पेप स्मीयर टेस्ट एवं 60 मरीजों की मेमोग्राफी स्क्रीनिंग की गई। शिविर में अब तक 941 व्यक्तियों का स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श दिया गया।
सुरक्षा चक्र के तहत नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर में मेमोग्राफी मशीन, मुख कैंसर परीक्षण (ब्रश साइटोलॉजी), स्त्री रोग संबंधी परीक्षण (पेप स्मीयर) सहित अन्य सेवाएं उपलब्ध है। शिविर में कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेन्द्र प्रसाद पटेल, डॉ. पलक अग्रवाल, डॉ. दिवाकर पाण्डेय, डॉ. मीना आर्मो, डॉ. सुनिता मेश्राम सहित अन्य चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्तन में गांठ, असामान्य गांठ या उभार, मुंह में बदलाव या आवाज में भारीपन, निगलने में कठिनाई, लगातार खांसी व सिरदर्द या बदन दर्द, ठीक न होने वाले छाले व घाव, बार-बार बुखार या संक्रमण, खून की कमी, सिकल सेल एनीमिया, थैलेसेमिया, रक्त संबंधित बीमारियां, त्वचा (स्किन) में बदलाव, वजन में बिना कारण कमी, मल या मूत्र त्यागने की आदतों में बदलाव, मासिक धर्म चक्र में बदलाव या पेट के निचले हिस्से में दर्द कैंसर के लक्षण हो सकते हैं। नागरिक शिविर में उपस्थित होकर कैंसर जांच करा सकते है। शिविर के संबंध में अन्य जानकारी के लिए मोबाईल नंबर 9098118682, 8282824444 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    तिरंगा यात्रा के दूसरे दिवस माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर उप मुख्यमंत्री एवं वन मंत्री ने किया यात्रा का शुभारंभ

      उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने कहा—बस्तर की जनता, समाज प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों के सहयोग से नक्सलवाद का हुआ खात्मा रायपुर, 13 अगस्त 2026/ तिरंगा यात्रा के दूसरे दिवस…

    Read more

    छत्तीसगढ़ के स्टील का प्रदेश में ही हो अधिकतम मूल्य संवर्धन: डाउनस्ट्रीम और स्पेशियलिटी उत्पादों के निर्माण पर दें जोर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    ग्रीन स्टील पर छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग में ₹13,840 करोड़ के निवेश प्रस्ताव निवेश परियोजनाओं से प्रदेश में 10,921 प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर होंगे सृजित रायपुर 13 अगस्त 2026/…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां