Ro no D15139/23

अग्निवीर भर्ती लिखित परीक्षा के लिए फ्री कोचिंग 4 मई से

*इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 30 अप्रैल तक कर सकेंगे ऑनलाईन आवेदन*

धमतरी 15 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती 2026-27 के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 अप्रैल 2026 को पूर्ण हो चुकी है। भर्ती के तहत ऑनलाइन लिखित परीक्षा (सीईई) 01 जून से 15 जून 2026 के बीच आयोजित होने की संभावना है।
जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती पुष्पा चौधरी ने बताया कि युवाओं को परीक्षा के लिए बेहतर रूप से तैयार करने के उद्देश्य से संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, धमतरी द्वारा विशेष निःशुल्क प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 04 मई से 04 जून 2026 तक संचालित होगा। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पंजीकृत अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा की तैयारी में मार्गदर्शन देना है, ताकि वे प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी रोजगार विभाग के आधिकारिक पोर्टल https://www.erojgar.cg.gov.in पर आगामी 30 अप्रैल तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही कार्यालय के फोन नंबर 0772-2230019 या empdhamtari@gmail.com के माध्यम से भी जानकारी ली जा सकती है। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने जिले के अभ्यर्थियों से अपील की है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर निःशुल्क प्रशिक्षण का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान