Ro no D15139/23

नीट 2025 परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क कोचिंग की हुई शुरुआत

कलेक्टर श्री भोसकर ने विद्यार्थियों से मिलकर उज्ज्वल भविष्य की दीं शुभकामनाएं

अम्बिकापुर 27 मार्च 2025/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर के मार्गदर्शन में नीट 2025 की तैयारी हेतु निःशुल्क कोचिंग की शुरुआत गुरुवार को हुई। इस कक्षा में 12वीं जीव विज्ञान संकाय की परीक्षा 2025 में शामिल विद्यार्थी एवं 2024 में कक्षा 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी भी शामिल हो रहे हैं। कोचिंग की शुरुआत के दिन कलेक्टर श्री भोसकर ने स्वयं कक्षा में पहुंचकर विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कक्षाओं का निरीक्षण किया तथा विद्यार्थियों से परीक्षा की तैयारी के संबंध में आवश्यक चर्चा की। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को अच्छा प्रदर्शन कर से सफल होने हेतु शुभकामनाएं दीं। कलेक्टर श्री भोसकर ने जिला शिक्षा अधिकारी से विद्यार्थियों हेतु हॉस्टल में सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली। उन्होंने अच्छी सुविधा, भोजन एवं वातावरण प्रदान करने हेतु निर्देश देते हुए कहा कि जो विद्यार्थी कक्षा के उपरांत शंका समाधान क्लास के बाद परिसर में अध्ययन करना चाहे उसे परिसर उपलब्ध कराया जाए एवं लाईब्रेरी की भी पूर्ण सुविधा मिले यह सुनिश्चित करें।

बता दें नीट 2025 की परीक्षा 04 मई को आयोजित है। यह कोचिंग 27 मार्च से प्रारम्भ होकर 03 मई तक संचालित होगी। जिला खनिज न्यास सरगुजा के सहयोग से कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने नीट परीक्षा की तैयारी हेतु 150 सीट की स्वीकृति दी है जिसमें विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क आवासीय सुविधा, भोजन व्यवस्था, कोचिंग कक्षाएं, लाईब्रेरी एवं साप्ताहिक टेस्ट परीक्षा शामिल हैं। कलेक्टर श्री भोसकर द्वारा 150 सीट के अंदर दूसरे जिले के मेधावी विद्यार्थियों को भी अवसर देने निर्देशित किया गया है। कोचिंग कक्षा में छ.ग. बोर्ड, सी.बी.एस.ई. बोर्ड एवं आई.सी.एस.ई. बोर्ड के विद्यार्थी भी शामिल हो रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए छात्रावास की व्यवस्था शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर परिसर एवं शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर के सामने के छात्रावास में की गई है।

  • Related Posts

    सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव

    1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ   अम्बिकापुर 21 जून 2026/ भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के…

    Read more

    पर्यटन स्थल मैनपाट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ सामूहिक योगाभ्यास,120 से अधिक लोगों ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    जिले के सभी विकासखंडों एवं ग्राम पंचायतों में आयोजित हुए योग कार्यक्रम   अम्बिकापुर 21 जून 2026/ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सरगुजा जिले के सभी विकासखंडों एवं ग्राम…

    Read more

    NATIONAL

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

    पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

    बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां

    बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास