Ro no D15139/23

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा भर्ती की मेरिट सूची जारी, 1 से 15 अप्रैल तक दस्तावेज सत्यापन

अम्बिकापुर 27 मार्च 2025/ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा भर्ती 2022-24 के लिए आयोजित लिखित, कौशल एवं साक्षात्कार परीक्षा के आधार पर चयनित एवं प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है। योग्य अभ्यर्थियों को 1 अप्रैल से 15 अप्रैल 2025 के बीच मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, अंबिकापुर में अपने दस्तावेजों के सत्यापन हेतु उपस्थित होना होगा।

दस्तावेज सत्यापन की तिथि व समय
एनएचएम संविदा भर्ती में चयनित अभ्यर्थी अपने दस्तावेज के सत्यापन हेतु 1 अप्रैल से 15 अप्रैल 2025 समय प्रातः 11ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, अंबिकापुर, में शासकीय एवं क्षेत्रीय अवकाश को छोड़कर उपस्थित होंगे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी.एस. मार्को ने बताया कि अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेजों के साथ एक सेट स्वप्रमाणित फोटोकॉपी प्रस्तुत करनी होगी। दस्तावेजों में कोई असत्य जानकारी पाए जाने पर अभ्यर्थी अयोग्य घोषित कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थी द्वारा किसी भी प्रकार से गलत/असत्य दस्तावेज प्रस्तुत करने पर नियमानुसार कार्यवाही किया जावेगा जिसके लिए अभ्यर्थी स्वयं उत्तरदायी होंगे। बीना पूर्व सूचना निर्धारित तिथि उपरांत दस्तावेज सत्यापन हेतु आये अभ्यर्थी को नियुक्ति अयोग्य मानते हुए उनकी उम्मिदवारी स्वमेव निरस्त मानी जावेगी। यदि किसी कारणवश अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक उपस्थित नहीं होते हैं, तो उनकी उम्मीदवारी स्वतः निरस्त मान ली जाएगी और प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा।

संविदा भर्ती से जुड़ी सभी अद्यतन जानकारियां जिले के आधिकारिक वेबसाइट www.surguja.gov.in  पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों नियमित रूप से वेबसाइट का अवलोकन कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

  • Related Posts

    सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव

    1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ   अम्बिकापुर 21 जून 2026/ भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के…

    Read more

    पर्यटन स्थल मैनपाट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ सामूहिक योगाभ्यास,120 से अधिक लोगों ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    जिले के सभी विकासखंडों एवं ग्राम पंचायतों में आयोजित हुए योग कार्यक्रम   अम्बिकापुर 21 जून 2026/ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सरगुजा जिले के सभी विकासखंडों एवं ग्राम…

    Read more

    NATIONAL

    पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

    पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

    बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां

    बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.