Ro no D15139/23

नीट 2025 परीक्षा की तैयारी हेतु 27 मार्च से शुरू होगी निःशुल्क कोचिंग

अम्बिकापुर 20 मार्च 2025/ जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया है कि नीट 2025 की परीक्षा एनटीए के द्वारा 04 मई 2025 को आयोजित है। इस हेतु कलेक्टर श्री विलास भोसकर के निर्देशानुसार सरगुजा जिले के कक्षा 12वीं जीव विज्ञान संकाय में अध्ययनरत विद्यार्थी एवं कक्षा 12वीं जीव विज्ञान संकाय से उत्तीर्ण ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने नीट 2025 की परीक्षा के लिए आवेदन किया है। ऐसे विद्यार्थियों हेतु जिला खनिज न्यास के सहयोग से जिले के विशेषज्ञ शिक्षकों के द्वारा निःशुल्क कोचिंग कक्षाओं का आयोजन आगामी 27 मार्च 2025 से प्रारंभ किया जा रहा है। यह निःशुल्क कोचिंग जिले के समस्त 07 विकासखण्डों के विद्यार्थियों हेतु आयोजित होगा, जिसमें जिला मुख्यालय के बाहर के विद्यार्थियों हेतु निःशुल्क आवासीय व्यवस्था भी पृथक-पृथक बालक एवं बालिकाओं हेतु की गई है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में भी निःशुल्क नीट और जेईई आवासीय कोचिंग का शुभारंभ किया गया था, जो 38 दिनों के लिए था, जिसके परिणाम उत्साहजनक थे। पुनः इस वर्ष इस कोचिंग का प्रारंभ किया जा रहा है, इस हेतु पंजीयन 26 मार्च 2025 को प्रातः 10ः00 बजे से रिसोर्स सेंटर शा. बहु.उ.मा.वि. अम्बिकापुर के कैम्पस में प्रारंभ होगा एवं कक्षाओं का शुभारंभ 27 मार्च 2025 को प्रातः 08ः00 बजे से प्रारंभ होगा। कोचिंग की कक्षायें प्रति दिवस प्रातः 08ः00 बजे से दोपहर 01ः30 बजे तक आयोजित होगा एवं शंका समाधान की कक्षाएं सायंकाल को संचालित की जाएंगी। इस हेतु विषय विशेषज्ञ शिक्षकों का चयन किया जा चुका है एवं विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क पाठ्य सामग्री भी  उपलब्ध करायी जा रही है। कोचिंग में जिले के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय के विद्यार्थी जिन्होंने वर्ष 2025 में 12वीं की परीक्षा दी है अथवा कक्षा 12वीं उत्तीर्ण कर चुके हैं वे शामिल हो सकते हैं। पंजीयन हेतु कक्षा 10वीं एवं 11वीं की अंकसूची, नीट 2025 के पंजीयन का प्रमाण, आधार कार्ड, रंगीन पासपोर्ट साईज फोटो एवं कक्षा 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए कक्षा 12वीं की अंकसूची भी अनिवार्य होगी। इस वर्ष की कोचिंग में 150 विद्यार्थियों के अध्ययन की व्यवस्था की गई है। इस हेतु 150 विद्यार्थियों के पंजीयन का लक्ष्य रखा गया है प्रारंभ के 150 विद्यार्थियों को ही इसमें शामिल किया जायेगा। कोचिंग में प्रत्येक रविवार को साप्ताहिक मूल्यांकन भी लिया जायेगा एवं पाठ्य सामग्री भी अध्ययन हेतु उपलब्ध होगा।

  • Related Posts

    स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की राज्य सलाहकार ने जनपद पंचायत अम्बिकापुर, उदयपुर एवं लखनपुर के विभिन्न ग्राम पंचायतों का किया निरीक्षण

      अम्बिकापुर 13 मार्च 2026/  स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत निर्मित परिसम्पत्ति  एवं गतिविधियों की क्रियाशीलता सुनिश्चित करने हेतु स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की राज्य सलाहकार    मोनिका सिंह द्वारा…

    Read more

    मेंड्राकला ग्राम पंचायत में विद्यार्थियों का अनुभवात्मक भ्रमण, स्वयं सहायता समूह की गतिविधियों से हुए रूबरू

      अम्बिकापुर 13 मार्च 2026/  ग्रामीण विकास और पंचायत व्यवस्था की जमीनी समझ विकसित करने के उद्देश्य से राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अंबिकापुर तथा मुहिम फाउंडेशन द्वारा जिला पंचायत…

    Read more

    NATIONAL

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में 14 और 15 मार्च को होगी बैठक, जीत का फॉर्मूला किया जाएगा सेट

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

    रिपोर्ट का दावा: कोमा में हैं मोजतबा खामेनेई, ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमले में एक पैर भी गंवाया

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता