Ro no D15139/23

गंभीर बीमारियों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर 17 सितम्बर को

राजनांदगांव 10 सितम्बर 2025। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत भारतीय रेडक्रास सोसायटी शाखा राजनांदगांव द्वारा 17 सितम्बर 2025 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव में गंभीर बीमारियों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में कार्डियोलॉजिस्ट (हृदय रोग विशेषज्ञ), पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजिस्ट (बाल हृदय रोग विशेषज्ञ), गैस्ट्रोलॉजिस्ट (पाचन तंत्र का विशेषज्ञ), ऑन्कोलॉजी (कैंसर के अध्ययन, निदान, उपचार और रोकथाम से संबंधित), नेफ्रोलॉजिस्ट एण्ड सर्जरी (किडनी रोग से संबंधित), न्यूरो फिजिशियन एण्ड सर्जरी (मस्तिष्क, रीढ़ की हड्डी और तंत्रिकाओं से संबंधित), ऑर्थो फिजिशियन एण्ड सर्जरी (हड्डी रोग चिकित्सक और सर्जन) उपलब्ध रहेंगे। इस दौरान रक्तदान शिविर, आयुष्मान कार्ड पंजीयन एवं 70 वर्ष या उससे अधिक वर्ष के वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन की नि:शुल्क सेवाएं दी जाएगी।
गंभीर बीमारियों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में शामिल होने के लिए पंजीयन कराना अनिवार्य है। पंजीयन के लिए 16 सितम्बर 2025 सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक सभी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, जिला चिकित्सालय बसंतपुर और शासकीय मेडिकल कॉलेज पेण्ड्री राजनांदगांव में संपर्क कर सकते है। पंजीयन के लिए शासकीय मेडिकल कॉलेज पेण्ड्री के मोबाईल नंबर 9301839219, जिला चिकित्सालय बसंतपुर के मोबाईल नंबर 7587766872, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगांव के मोबाईल नंबर 9691918580, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छुरिया के मोबाईल नंबर 6268240712, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगढ़ के मोबाईल नंबर 8349787580, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घुमका के मोबाईल नंबर 9993209749 पर संपर्क किया जा सकता है। शिविर में शामिल होने वाले मरीज साथ में पूर्व डॉक्टर की पर्ची एवं जांच रिपोर्ट लेकर अवश्य आएं। स्वास्थ्य शिविर का नि:शुल्क लाभ लेने हेतु (पंजीयन हेतु) आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। गंभीर बीमारियों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए जिला स्तरीय हेल्पलाईन नंबर 9425568838 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    काउंसलिंग प्रक्रिया अपरिहार्य कारणों से निरस्त

    राजनांदगांव 24 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को सभी जिलों में…

    Read more

    नगर निगम द्वारा बेहतर नागरिकों सुविधाओं के लिए किया जा रहा कार्य

      राजनांदगांव 24 जुलाई 2026। नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा वर्षा ऋतु के दौरान शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सफाई, जल निकासी, सड़क मरम्मत, पौधरोपण,…

    Read more

    NATIONAL

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है