Ro no D15139/23

स्मॉल फाइनेंस बैंक, गैर बैंकिंग वित्तीय संस्थान, माइक्रो फाइनेंस और सूक्ष्म वित्त संस्थाओं की बैठक संपन्न

भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने के दिए निर्देश
राजनांदगांव 16 सितम्बर 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में स्मॉल फाइनेंस बैंक, गैर बैंकिंग वित्तीय संस्थान, माइक्रो फाइनेंस एवं सूक्ष्म वित्त संस्थाओं की बैठक ली। अपर कलेक्टर ने भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा संपादित गैर बैंकिंग वित्तीय संस्थान एवं सूक्ष्म वित्त संस्थाओं के प्रतिनिधियों को दिशा-निर्देशों के अनुसार ही ऋण एवं वसूली संबंधी मानकों का पालन सुनिश्चित करने कहा गया। उन्होंने ग्राहकों को ऋण से संबंधित ब्याज, बीमा, ऋण भुगतान अनुसूची, शिकायत निवारण प्रणाली, बैंक नोडल अधिकारी, अन्य नियम शर्तें एवं चार्जेज की जानकारी हिंदी भाषा में ही मुद्रित स्वीकृति पत्र, तथ्यात्मक विवरणी द्वारा दिए जाने तथा पारदर्शिता अपनाने कहा। सभी शाखाओं में बैंकिंग, ऋण- ब्याज, ग्राहक अधिकार एवं सेवाओं की मूलभूत जानकारियाँ भारतीय रिजर्व बैंक के नियमानुसार प्रदर्शित करने को कहा गया। शाखा प्रबंधकों को एजेंट द्वारा ऋण एवं वसूली में भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने कहा। जनसामान्य की बैंकिंग संबंधी शिकायतों के निराकरण के लिए लीड बैंक अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। किसी भी ग्राहक द्वारा बैंकिंग सेवा में समस्या होने पर लीड बैंक कार्यालय राजनादगांव से संपर्क किया जा सकता है। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती तनुप्रिया  ठाकुर, जिला लीड बैंक अधिकारी श्री मुनीष शर्मा सहित स्मॉल फाइनेंस एवं माईक्रो फाइनेंस बैंक के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!