
कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन तथा श्री सत्य साई हॉस्पिटल के सहयोग से आज आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 07 शहीद नगर, बिरगांव में 34 बच्चों की जांच की गई। जिसमें 16 छात्र एवं 18 छात्राएं शामिल रहीं, जिसमें 01 बच्चा सस्पेक्टेड मिला, इस बच्चे को आगे की जांच एवं परिक्षण के लिए श्री सत्य साईं हॉस्पिटल नवा रायपुर रेफर किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 08 नागेश्वर नगर बिरगांव में 18 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें 05 छात्र एवं 13 छात्राएं शामिल रहे तथा कोई भी बच्चा सस्पेक्टेड नहीं मिला।
शिविर के दौरान बच्चों की जांच तेज धड़कन, वजन न बढ़ना, शरीर में नीलापन, बार-बार सर्दी-खांसी, सांस लेने में तकलीफ, तथा स्तनपान के समय पसीना आने जैसे लक्षणों के आधार पर की गई।









