Ro no D15139/23

बड़ौदा आरसेटी में दिया जाएगा घरेलू अगरबत्ती निर्माण का निःशुल्क प्रशिक्षण

आवेदन 9 जनवरी तक आमंत्रित

धमतरी । बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान धमतरी में दस दिवसीय घरेलू अगरबत्ती निर्माण का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। आवासीय सुविधायुक्त इस प्रशिक्षण के इच्छुकों से आगामी 9 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। निदेशक, बड़ौदा आरसेटी सुश्री अनिता टुडू ने बताया कि अगरबत्ती निर्माण से संबंधित जानकारी के साथ ही उद्यमिता संबंधी जानकारी भी दी जाएगी। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम राष्ट्रीय आजीविका मिशन द्वारा प्रायोजित है। प्रशिक्षण में 18 से 45 वर्ष तक की आयु के ग्रामीण बेरोजगार युवा हिस्सा ले सकते हैं। इसके लिए राशनकार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड की फोटो कॉपी और चार पासपोर्ट साईज फोटो के साथ कम्पोजिट भवन के पीछे स्थित बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में आवेदन जमा किया जा सकता है। गौरतलब है कि प्रशिक्षण के दौरान घर में पूजा कार्यक्रम में उपयोग होने वाले सुगंधित अगरबत्ती, हाथ से बने अगरबत्ती, लोभान धूप अगरबत्ती तथा आधुनिक मशीन द्वारा अगरबत्ती बनाना एवं अगरबत्ती की पैकेजिंग आदि की जानकारी दी जाएगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए मेबईल नंबर 73899-43193 और 88394-68509 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    राजनांदगांव संभाग के डाकघरों में अंतर्राष्ट्रीय पार्सल सेवा

    राजनांदगांव 27 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) डाक विभाग द्वारा नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए राजनांदगांव संभाग अंतर्गत आने वाले प्रधान डाकघर एवं उपडाकघरों में अंतर्राष्ट्रीय पार्सल,…

    Read more

    उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का नि:शुल्क सोनोग्राफी

    राजनांदगांव 27 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान अंतर्गत जिले में गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व देखभाल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रत्येक माह की 9…

    Read more

    NATIONAL

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने