Ro no D15139/23

कुरुद में 01 अगस्त को आयोजित होगा “उद्यम से विकास तक – युवा उद्यमी एवं स्टार्टअप सम्मेलन”

ऑनलाइन पंजीयन प्रारंभ, इच्छुक विद्यार्थी, युवा, उद्यमी और नागरिक कर सकते हैं भागीदारी
विकास की दिशा, नवाचार की प्रेरणा – धमतरी से उद्यम की शुरुआत!
धमतरी । धमतरी जिले में नवाचार और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा “उद्यम से विकास तक” कार्यशाला श्रृंखला के अंतर्गत अगला सत्र 01 अगस्त 2025 को कुरुद में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यशाला का उद्देश्य युवाओं और नवाचार में रुचि रखने वालों को स्टार्टअप्स और व्यवसाय के अवसरों से जोड़ना है।
जिला कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने जिले के विद्यार्थियों, युवाओं, महिला उद्यमियों एवं इच्छुक नागरिकों से सम्मेलन में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। उन्होंने सभी से अग्रिम ऑनलाइन पंजीयन हेतु गूगल फॉर्म लिंक पर जाकर पंजीकरण करने का आग्रह किया है|
🔗 https://forms.gle/oiB2jyVqkxvAEpHX7
सम्मेलन के प्रमुख उद्देश्य:
युवाओं और नवाचारकर्ताओं को उद्यमिता के प्रति प्रेरित करना
स्टार्टअप व व्यवसायिक कौशल का विकास
विभिन्न सरकारी योजनाओं और वित्तीय सहायता की जानकारी प्रदान करना
प्रतिभागियों को विशेषज्ञ मार्गदर्शन और नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना
आयोजन सहयोगी संस्थान:
कार्यक्रम का आयोजन जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र (DTIC) के नेतृत्व में, CGS Network रायपुर, सफल उद्यमियों, स्टार्टअप विशेषज्ञों और विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के सहयोग से किया जा रहा है।
प्रमुख संभावित प्रतिभागी:
1. वर्तमान उद्यमी एवं स्टार्टअप संस्थापक
2. बिहान (NRLM), DTIC, PMEGP, स्टार्टअप योजना के लाभार्थी
3. बैंक ऋण / योजना में आवेदनकर्ता
4. नवाचार में रुचि रखने वाले छात्र, युवा
5. महिला, अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के इच्छुक उद्यमी
6. वे आम नागरिक जो स्टार्टअप या व्यवसाय की शुरुआत करना चाहते हैं
विचार, योजनाएं एवं प्रोजेक्ट आमंत्रित:
कार्यक्रम के अंतर्गत युवा नवप्रवर्तकों से आइडियाज, योजनाएं एवं परियोजनाएं आमंत्रित की जा रही हैं। इच्छुक प्रतिभागी मार्गदर्शन हेतु निम्न विशेषज्ञों से संपर्क कर सकते हैं:
विशेषज्ञ संपर्क विवरण:
जिला उद्योग केंद्र (DIC), धमतरी
प्रशांत चंद्राकर – 📞 81037 18222

कृषि / फूड प्रोसेसिंग / जनजातीय आधारित स्टार्टअप्स
🔹 दुर्गेश गंजीर – 📞 96852 84545
🔹 आशीष पुरैना – 📞 98263 00736
आईटी / फिनटेक / मीडिया / सेवा / पेट्रोलियम / शिक्षा
🔹 संजय पटेल – 📞 88893 45113
🔹 नरेश बंजारे – 📞 78287 11116
🔹 उमेश महिलानी – 📞 93017 27212
🔹 देवानंद गेंदले – 📞 88894 49490
🔹 चंद्रेश के एस – 📞 73899 31878
सरकारी योजनाएं / लोन / स्टार्टअप पंजीयन / निवेश
🔹 प्रशांत चंद्राकर – 📞 81037 18222
🔹 आशीष पुरैना – 📞 98263 00736
🔹 उमेश महिलानी – 📞 93017 27212
महत्वपूर्ण सूचना:
पंजीयन उपरांत सभी प्रतिभागी Startup Dhamtari के आधिकारिक WhatsApp चैनल से जुड़ना सुनिश्चित करें –
https://whatsapp.com/channel/0029VbAi5dx84OmEJ2mKUo1c
कार्यक्रम की समय-सारणी, स्थान व अन्य जानकारी इसी चैनल के माध्यम से साझा की जाएगी।
“Startup Dhamtari” के साथ अपने विचारों को दें नई उड़ान

  • Related Posts

    महतारी वंदन से मैनी के आँगन में बिखरी खुशियाँ

    रक्षाबंधन पर सजे स्वावलंबन के सपने*   रायपुर,28 अगस्त 2026/   रक्षाबंधन केवल रेशमी धागों का त्योहार नहीं, बल्कि स्नेह, सम्मान और अटूट भरोसे का वह बंधन है जो जीवन…

    Read more

    पशुपालन केसीसी से धमतरी के 93 पशुपालकों को मिली 98.62 लाख की वित्तीय संजीवनी

    *ग्रामीण आजीविका को मिली नई उड़ान*   रायपुर, 28 अगस्त 2026/   धमतरी जिले में पशुपालन अब केवल जीवनयापन का सहायक जरिया नहीं, बल्कि एक व्यवस्थित और मुनाफा देने वाले…

    Read more

    NATIONAL

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध