Ro no D15139/23

महतारी वंदन योजना: लैपटॉप से लेकर लोकसेवा केन्द्र तक, रानी श्रीवास ने दिखाई आत्मनिर्भरता की राह

रायपुर, 15 अक्टूबर 2025/ प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में बदलाव की नई इबारत लिख रही है। इस योजना ने प्रदेश की कई महिलाओं को न सिर्फ आर्थिक सहयोग दिया है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा भी दी है। ऐसी ही एक प्रेरणास्पद कहानी है, मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम बांकी की रानी श्रीवास की, जिन्होंने इस योजना की सहायता से अपने लिए एक नई पहचान गढ़ी है। रानी श्रीवास एक साधारण ग्रामीण महिला हैं, जो सात सदस्यीय संयुक्त परिवार का हिस्सा हैं। कठिन आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और महतारी वंदन योजना से मिली राशि को एक अवसर में बदला। उन्होंने योजना से प्राप्त राशि से 26 हजार रूपए का लैपटॉप खरीदा, जिसकी किश्तें वे इसी योजना की सहायता से चुका रही हैं।

रानी श्रीवास ने श्री बुक स्टेशनरी एंड फोटोकॉपी सेंटर नाम से एक छोटा व्यवसाय शुरू किया, जिसमें वे ग्रामीणों को सरकारी व निजी फॉर्म भरने, दस्तावेजों की फोटोकॉपी, स्टेशनरी की बिक्री सहित लोकसेवा पोर्टल, स्कॉलरशिप आदि सुविधाएं गॉव में ही उपलब्ध करा रही हैं। इतना ही नहीं, रानी श्रीवास सिलाई कार्य में भी दक्ष हैं और इसका लाभ उठाकर प्रत्येक माह 06 हजार रूपए से 08 हजार रूपए की आय अर्जित कर रही हैं। उनकी यह आय उनके बच्चों की शिक्षा, परिवार की आवश्यकताओं और भविष्य की योजनाओं को गति दे रही है। उनकी कहानी यह संदेश देती है कि जब महिलाएँ सशक्त होती हैं, तो पूरा परिवार और समाज सशक्त होता है। रानी श्रीवास की कहानी यह स्पष्ट करती है, कि यदि सरकारी योजनाएं सही हाथों तक पहुँचें और उनका सदुपयोग किया जाए, तो वे जिंदगी बदल सकती हैं।

  • Related Posts

    आयुष पॉलीक्लीनिक में पौधरोपण संपन्न

      राजनांदगांव 05 अगस्त 2026। महापौर श्री मधुसूदन यादव आयुष पॉलीक्लिनिक दीनदयाल नगर चिखली राजनांदगांव परिसर में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में एक पेड़ माँ के नाम…

    Read more

    मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना

      कक्षा 10वीं के मेरिट विद्यार्थियों के पंजीयन एवं सत्यापन के लिए 30 अगस्त तक पोर्टल खुला राजनांदगांव 05 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल…

    Read more

    NATIONAL

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस