Ro no D15139/23

संघर्ष से सफलता तक ‘लखपति दीदी’ बनीं सुनीता आत्मनिर्भरता की मिसाल”

 जगदलपुर, 07 नवम्बर 2025/ कभी परिवार का खर्च चलाने के लिए दर-दर भटकने वाली सुनीता दीदी आज आत्मनिर्भरता की मिसाल बन चुकी हैं। जिनके दिन कभी आर्थिक तंगी और संघर्ष से घिरे रहते थे, वही सुनीता अब अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर ‘लखपति दीदी’ के नाम से जानी जाती हैं। कभी गाँव और आस-पास के बाजारों में अस्थायी दुकानें लगाकर घर का खर्च चलाने वाली सुनीता दीदी की आमदनी बहुत सीमित थी। जीवन की गाड़ी जैसे-तैसे चल रही थी। लेकिन वर्ष 2020 ने उनके जीवन की दिशा ही बदल दी, जब उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित ‘शिव शम्भू स्व-सहायता समूह’ से जुड़ने का निर्णय लिया। समूह की मदद से उन्हें चार लाख रुपये का बैंक ऋण और साठ हजार रुपये का सामुदायिक निवेश पूँजी प्राप्त हुई। इसी पूंजी को आधार बनाकर सुनीता ने अपनी पहली फैंसी दुकान खोली। उनकी मेहनत और ईमानदारी ने व्यवसाय को नई ऊँचाइयाँ दीं। सफलता के कदम और आगे बढ़े, और जल्द ही उन्होंने दूसरी किराना दुकान भी खोल ली।

आज सुनीता दीदी गर्व से कहती हैंकृ “अब मैं किसी पर निर्भर नहीं हूँ, अपने दम पर खड़ी हूँ।” दो सफल दुकानों के माध्यम से उनकी वार्षिक आय 2,50,000 तक पहुँच चुकी है।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की पहल ‘बिहान’ ने उन्हें न केवल आर्थिक सशक्तिकरण का अवसर दिया, बल्कि आत्मविश्वास से भरपूर एक नया जीवन भी। अब वह अन्य ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं, यह साबित करते हुए कि संघर्ष चाहे जितना भी बड़ा क्यों न हो, हौसले और प्रयास से सफलता निश्चित है।

  • Related Posts

    ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर अब गूंजती है बस की हॉर्न

    जगदलपुर, 02 अप्रैल 2026/ बस्तर की भौगोलिक विषमताओं और कठिन परिस्थितियों के बीच विकास की एक ऐसी नई इबारत लिखी गई है, जिसकी कल्पना कुछ साल पहले तक नामुमकिन थी। ककनार…

    Read more

    भारत स्काउट्स एवं गाइड्स तथा राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा बस्तर के घाटलोहंगा में मानवता की मिसाल भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए शुरू हुआ शीतल जल प्याऊ

     जगदलपुर, 02 अप्रैल 2026/ बस्तर जिले में सूर्य के बढ़ते तेवर और भीषण गर्मी को देखते हुए मानवता की सेवा के लिए एक सराहनीय पहल की गई है। भारत स्काउट्स एवं…

    Read more

    NATIONAL

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?