Ro no D15139/23

वसुधैव कुटुम्बकम से मिशन सुदर्शन चक्र तक: उडुपी में बोले PM मोदी- ‘नया भारत किसी के सामने झुकता नहीं’

कर्नाटक के उडुपी में एक रैली में, पीएम मोदी ने कहा कि ‘नया भारत’ किसी के सामने नहीं झुकेगा और दुश्मनों को ‘सुदर्शन चक्र’ की धमकी दी। उन्होंने भारत की मजबूत स्थिति, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण और युवाओं को देश के विकास में योगदान देने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारत अब कमजोर नहीं है और किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को कर्नाटक के उडुपी में ऐतिहासिक श्री कृष्ण मठ पहुंचे। जहां उन्होंने “लक्ष गीता पाठन” में भाग लिया। पीएम मोदी 14 साल बाद उडुपी पहुंचे। यहां उन्होंने विशाल रोड शो किया। वहीं, अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने दुश्मनों को सुदर्शन चक्र की धमकी दी और कहा कि ये नया भारत है किसी के सामने झुकता नहीं है।

कर्नाटक के उडुपी पहुंचे पीएम मोदी ने कहा, “उडुपी आना मेरे लिए बहुत खास है। उडुपी जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के अच्छे शासन के मॉडल की कर्मभूमि रही है। 1968 में उडुपी के लोगों ने जनसंघ के वीएस आचार्य को उडुपी म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के लिए चुना था। इसके साथ ही, उडुपी ने एक नए शासन मॉडल की नींव रखी।”

उडुपी में श्री कृष्ण मठ में लक्ष कंठ गीता पारायण प्रोग्राम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पूज्य संतों के बीच रहने का मौका पाकर बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं।

पहलगाम हमले का किया जिक्र

पहलगाम में आतंकवादी हमलों में हमारे कई नागरिकों की जान चली गई, जिनमें कनारा समुदाय के भाई-बहन भी शामिल हैं। पहले, जब ऐसी दुखद घटनाएं होती थीं, तो सरकारें अक्सर चुप रहती थीं, लेकिन यह नया भारत है। यह किसी के सामने झुकता नहीं है, न ही अपने लोगों की रक्षा करने के अपने कर्तव्य से पीछे हटता है। हम शांति स्थापित करना जानते हैं और हम इसकी रक्षा करना भी जानते हैं।

लाल किले से भगवान कृष्ण की करुणा का संदेश

कर्नाटक पहुंचे पीएम मोदी ने कहा, “लाल किले से हम भगवान कृष्ण की करुणा का संदेश देते हैं और उसी पुरानी प्रेरणा से हम मिशन सुदर्शन चक्र की भी घोषणा करते हैं। मिशन सुदर्शन चक्र का मतलब है देश की खास जगहों, इसके इंडस्ट्रियल और पब्लिक सेक्टर के चारों ओर एक ऐसा सुरक्षा कवच बनाना, जिसे दुश्मन तोड़ न सकें। अगर कोई दुश्मन हमला करने की हिम्मत करता है, तो हमारा सुदर्शन चक्र उसे खत्म कर देगा।”

सबका साथ-सबका विकास

पीएम मोदी ने आगे कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा नीति का मूल भाव यही है कि हम वसुधैव कुटुम्बकम भी कहते हैं और हम धर्मो रक्षति रक्षितः का मंत्र भी दोहराते हैं। आज ‘सबका साथ-सबका विकास, सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय’ जैसी हमारी नीतियों के पीछे भी भगवान श्री कृष्ण के इन्हीं श्लोकों की प्रेरणा है।

नारीशक्ति वंदन अधिनियम ऐतिहासिक निर्णय

भगवान श्री कृष्ण हमें गरीबों की सहायता का मंत्र देते हैं। इसी मंत्र की प्रेरणा आयुष्मान भारत और पीएम आवास जैसी योजना का आधार बन जाती है। भगवान श्री कृष्ण हमें नारी सुरक्षा, नारी सशक्तिकरण का ज्ञान सिखाते हैं। उसी ज्ञान की प्रेरणा से देश नारीशक्ति वंदन अधिनियम का ऐतिहासिक निर्णय करता है।

  • Related Posts

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    Strait Of Hormuz: ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के होर्मुज स्ट्रेट पर पूर्ण नियंत्रण वाले दावे को खारिज कर दिया है. ईरान का कहना है कि यह अहम समुद्री मार्ग…

    Read more

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    UP Politics: उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 का विधानसभा चुनाव अभी दूर है, लेकिन इसकी तैयारी का असर अभी से दिखने लगा है. कभी यूपी की सत्ता पर पूर्ण बहुमत…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां