Ro no D15139/23

फिल्म ‘इक्कीस’ का ‘गदर’ डायरेक्टर ने किया रिव्यू, कहा- धरम जी को नम आंखों से देखा

फिल्म ‘इक्कीस’ श्रीराम राघवन की ओर से निर्देशित है, जिससे अगस्त्य नंदा और सिमर भाटिया ने डेब्यू किया है. ये दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की लास्ट फिल्म है. फिल्म का रिव्यू डायरेक्टर अनिल शर्मा ने किया और इस बारे में उन्होंने एक पोस्ट भी लिखा.

श्रीराम राघवन की फिल्म ‘इक्कीस’ कल यानी 1 जनवरी 2026 को रिलीज हो रही है. फिल्म के रिलीज होने में सिर्फ एक दिन रह गए. मुंबई में फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें सनी देओल, रेखा, बॉबी देओल सहित कई सेलेब्स शामिल हुए. इसमें गदर के डायरेक्टर अनिल शर्मा भी शामिल हुए थे. इस फिल्म में धर्मेंद्र, अगस्त्य नंदा और जयदीप अहलावत हैं. दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की ये आखिरी फिल्म है. डायरेक्टर ने फिल्म को लेकर अपने दिल की बात कही.

‘इक्कीस’ का ‘गदर’ डायरेक्टर ने किया रिव्यू

फिल्म ‘इक्कीस’ को देखने के बाद अनिल शर्मा ने अपने एक्स पर लिखा, धरम जी की आखिरी फिल्म कल देखी, जिसने मेरे दिल को छू लिया. नम आंखों से उन्हें देखा… क्या रोल था, क्या परफॉर्मर थे. वह हमें गरिमा, गहराई और कभी न भूलने वाली शान के साथ छोड़कर चले गए. पूरी इक्कीस टीम को दिल से बधाई. मेकर्स, टेक्नीशियन और हर उस एक्टर को जिसने इस श्रद्धांजलि को बनाने में मदद की. आपका धरम जिंदा है. खास तौर पर अगस्त्य नंदा का जिक्र, उन्होंने बहुत अच्छा परफॉर्म किया.

मुकेश छाबड़ा ने ‘इक्कीस’ का रिव्यू करते हुए कही ये बात

मुकेश छाबड़ा ने   का रिव्यू करते हुए लिखा, “इक्कीस देखी- एक ऐसी फिल्म जो पूरी तरह दिल से बनाई गई है. कोमल, ईमानदार कहानी जो खत्म होने के बाद भी लंबे समय तक आपके साथ रहती है. धर्मेंद्र सर… क्या ग्रेस है, क्या गहराई है. अगस्त्य नंदा और सिमर भाटिया का गर्मजोशी से स्वागत- दोनों स्क्रीन पर बहुत अच्छे लगे. प्यारी आंखें, शानदार केमिस्ट्री. अगस्त्य की मासूमियत और ईमानदारी सच में चमकती है.”

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026* 86 किलोग्राम भारोत्तोलन में महाराष्ट्र की साक्षी बुरकुले ने जीता स्वर्ण*

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026* 86 किलोग्राम भारोत्तोलन में महाराष्ट्र की साक्षी बुरकुले ने जीता स्वर्ण* 0 छत्तीसगढ़ की रिशिका कश्यप ने रजत *असम की बिटुपुना देओरी को कांस्य; रोमांचक…

    Read more

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: तैराकी में कर्नाटक का दबदबा, महिला वर्ग में ओडिशा चैंपियन, छत्तीसगढ़ 6वें स्थान पर

    रायपुर, 28 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स–2026 के अंतर्गत तैराकी प्रतियोगिताओं का आज समापन हुआ, जिसमें देशभर के खिलाड़ियों ने…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….