Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास योजना से गणेश राम कंवर का बना पक्का घर

*- पक्का घर बनने से जीवन में आया सकारात्मक बदलाव*

राजनांदगांव 01 जून 2026। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीण परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं। डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम रेंगाकठेरा निवासी श्री गणेश राम कंवर भी ऐसे ही हितग्राहियों में शामिल हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत पक्का आवास प्राप्त हुआ है। श्री गणेश राम कंवर ने बताया कि उनका परिवार लंबे समय से कच्चे मकान में निवास कर रहा था। बरसात के दिनों में घर की स्थिति खराब हो जाती थी और परिवार को असुविधाओं का सामना करना पड़ता था। मौसम की मार और आवास की असुरक्षा हमेशा चिंता का विषय बनी रहती थी। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत आवास के निर्माण के बाद अब उनका परिवार पक्के एवं सुरक्षित घर में रह रहा है। उन्होंने बताया कि पक्का मकान मिलने से परिवार को सुरक्षा के साथ-साथ सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिला है। बच्चों के लिए भी बेहतर वातावरण उपलब्ध हुआ है और पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। श्री गणेश राम कंवर ने कहा कि शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना ने उनके परिवार के जीवन स्तर को बेहतर बनाया है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया

  • Related Posts

    प्रदेश में 1460 गौधामों की होगी स्थापना 88 गौधामों का पंजीयन पूर्ण

      42 गौधामों में लगभग 5109 पशुधन संरक्षित रायुपर, 5 अगस्त 2026/ गौधाम योजना का उद्देश्य प्रदेश में बेसहारा मवेशियों को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराना, उनके संरक्षण को बढ़ावा देना…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में मानसून की स्थिति: राज्य में अब तक 99.2% सामान्य वर्षा दर्ज सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सर्वाधिक तो सरगुजा-सुकमा में औसत से कम बारिश

      ​रायपुर,05 अगस्त 2026/छत्तीसगढ़ में इस वर्ष मानसून की स्थिति कुल मिलाकर सामान्य और संतोषजनक बनी हुई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 5 अगस्त 2026 तक जारी आंकड़ों…

    Read more

    NATIONAL

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस