Ro no D15139/23

गौतम गंभीर ने अचानक छोड़ा भारतीय टीम का साथ, वापस इंडिया लौटे

खेल डेस्क । भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर 20 जून से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से कुछ दिन पहले इंग्लैंड से भारत लौट आए हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज होने वाली है, जोकि नए कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में टीम इंग्लैंड के खिलाफ खेलने उतरेगी। हालांकि सीरीज शुरू होने से एक सप्ताह पहले गौतम गंभीर भारत लौट गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक गौतम गंभीर को अपनी मां के दिल का दौरा पड़ने के कारण स्वदेश लौटना पड़ा।

भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर की मां सीमा गंभीर को 11 जून को दिल का दौरा पड़ा। जिसके कारण पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर को इंग्लैंड दौरे को बीच में ही छोड़कर लौटना पड़ा। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक गौतम गंभीर 17 जून तक टीम से दोबारा जुड़ सकते हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से पहला टेस्ट लीड्स में शुरू होगा। सीरीज हेडिंग्ले में शुरू होगी जिसके बाद एजबेस्टन, लॉर्ड्स, ओल्ड ट्रैफर्ड और ओवल में टेस्ट मैच खेले जाएंगे।

भारतीय टीम पिछले सप्ताह इंग्लैंड पहुंची थी, जहां टीम ने आगामी सीरीज के लिए तैयारी भी शुरू कर दी थी। यह सीरीज 2025-27 आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र का हिस्सा है। रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद शुभमन गिल को टीम का कप्तान और ऋषभ पंत को उप-कप्तान बनाया गया है। वह एक अपेक्षाकृत युवा टीम की अगुवाई कर रहे हैं, जिसका लक्ष्य 2007 के बाद से इंग्लैंड में अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीतना है।

तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के नाम वाली इस सीरीज का पहला टेस्ट 20 जून को लीड्स के हेडिंग्ले में शुरू होगा, उसके बाद दूसरा टेस्ट दो से छह जुलाई तक एजबेस्टन में होगा। तीसरा टेस्ट 10 से 14 जुलाई तक लॉर्ड्स में, चौथा 23 से 27 जुलाई तक ओल्ड ट्रैफर्ड में और पांचवां तथा अंतिम टेस्ट 31 जुलाई से चार अगस्त तक ओवल में खेला जाएगा।

  • Related Posts

    Govinda Son Yashvrdhn Ahuja Debut: मां सुनीता आहूजा संग बॉलीवुड में कदम रखेंगे यशवर्धन, हॉरर-कॉमेडी से होगा डेब्यू

    गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा अब अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं. यशवर्धन जल्द ही ‘हीरो की हॉरॉरोइन’ फिल्म से…

    Read more

    10 हजार की मछली और 1.88 लाख की शैंपेन, अर्पिता खान के ‘Mercii’ का मेन्यू देख रह जाएंगे दंग, कीमतें जानकर नहीं होगा यकीन

    सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा का मुंबई में मौजूद रेस्टोरेंट ‘Mercii’ इन दिनों अपने खास अंदाज के साथ-साथ महंगे मेन्यू को लेकर भी चर्चा में है. यहां मिलने…

    Read more

    NATIONAL

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर