Ro no D15139/23

गांव में स्वरोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो चुकी गायत्री

स्थानीय लोगों को दे रही बैंक सखी एवं लोक सेवाएं

जगदलपुर 09 जनवरी 2025/ सफलता की राह पर चलने का पहला कदम है खुद पर विश्वास, ऐसी सोच रखने वाली ग्रामीण कृषक परिवार की गायत्री ठाकुर पिता दलपत सिंह ठाकुर निवासी बड़ेकिलेपाल तहसील बास्तानार एमए व कम्प्यूटर की पढ़ाई पूर्ण होने के बाद गांव में ही स्वरोजगार स्थापित कर स्वयं को आत्मनिर्भर बना चुकी हैं। वहीं दो अन्य युवाओं को रोजगार दे रही हैं। गायत्री ने बताया कि वह ग्रामीणों को कम्प्यूटर कार्य के लिए बाहर ना जाना पड़े यह सोचती थी। पढ़ाई के बाद उन्होने शासकीय नौकरी तलाशी पर उन्हें सफलता नहीं मिली, फिर जगदलपुर शहर में आकर सीएससी आईडी प्राप्त कर कम्प्यूटर का ज्ञान अर्जन किया व आयुष्मान कार्ड बनाने व कई शासकीय फार्म भरने का कार्य किया। उन्होने अपने गांव में ही च्वाईस सेंटर लगाने की सोची, ताकि स्थानीय लोगों को गांव से बाहर फार्म व अन्य कम्प्यूटर काम करवाने दूर जाना ना पड़े। लेकिन समस्या पूंजी की थी, तभी उसे शिविर के माध्यम से उद्योग विभाग की स्वरोजगार योजना प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के बारे में जानकारी मिली। तो उसने जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र जगदलपुर आकर अपने स्वरोजगार स्थापित करने की इच्छा जाहिर की और योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया और गायत्री को मई 2022 में 02 लाख रुपए बैंक ऑफ बड़ौदा किलेपाल से ऋण राशि स्वीकृत कर वितरित की गई। उन्होनें गांव में ही च्वाईस सेंटर खोला और पूरी मेहनत एवं लगन के साथ अपने कार्य को करने लगीं। क्षेत्र के लोग उसके यहां आयुष्मान कार्ड, श्रमिक कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, पेन कार्ड इत्यादि बनवाने आते हैं।

              गायत्री अपने इस च्वाईस सेंटर काम के साथ बैंक सखी के तौर पर ईलाके के ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाएं दे रही हैं और हर महीने लगभग दो से तीन लाख रुपए का लेनदेन करती हैं। अपने काम के विस्तार को देखते हुए अब वह दो अन्य युवाओं को रोजगार दिया है। गायत्री बताती हैं कि अपने इस स्वरोजगार के जरिए सभी खर्च के बाद उसे महीने में 15 से 20 हजार की रुपए की आमदनी होती है। गायत्री अब आधार पंजीयन तथा जाति-निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए भी जिला प्रशासन से आईडी प्रदान करने आवेदन कर चुकी हैं। जिससे ईलाके के लोगों को उक्त लोक सेवाएं प्रदान कर सके। गायत्री शासन की प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजनांतर्गत सहायता से गांव में ही स्वरोजगार स्थापित कर काफी खुश हैं और इसके लिए सरकार को धन्यवाद देती हैं।
  • Related Posts

    बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ

    जगदलपुर, 15 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जगदलपुर स्थित लाला जगदलपुरी ग्रंथालय परिसर में स्थापित बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का शुभारंभ किया। आधुनिक तकनीकों…

    Read more

    कलेक्टर  आकाश छिकारा ने जिला कार्यालय में किया ध्वजारोहण

    जगदलपुर 15 अगस्त 2026/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टोरेट जगदलपुर ’’सेवा-सदन’’ परिसर में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत जिला कार्यालय परिसर में स्थित छत्तीसगढ़ महतारी…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल