जगदलपुर 09 जनवरी 2025/ कलेक्टर श्री हरिस एस. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित दो परिवारों को आठ लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके तहत् तहसील बास्तानार ग्राम साडराबोदेनार निवासी लाच्छो कवासी की मृत्यु सांप काटने से पिता श्री बोसे कवासी को और ग्राम मुतनपाल निवासी कमलेश की मृत्यु पानी में डूबने से पत्नि श्रीमती आयते प्रत्येक को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।
अत्याधुनिक मोबाइल वैन से ऑन-स्पॉट टेस्ट जगदलपुर में कल लगेगा निःशुल्क कैंसर डिटेक्शन कैंप
जगदलपुर, 15 जून 2026/ कैंसर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी के खिलाफ जगदलपुर शहर में कल एक बड़े जन-जागरूकता और स्वास्थ्य अभियान की शुरुआत होने जा रही है। स्वास्थ्य एवं…
Read more







