Ro no D15139/23

ट्रंप के पीस प्लान पर हमास की सहमति, पर अभी भी खत्म नहीं होगी गाजा जंग

नई दिल्ली। इजलायल-हमास जंग के कारण गाजा में जारी कत्लेआम और ट्रंप की धमकी को देखते हुए हमास भी बैकफुट पर आ गया है. हमास अब गाजा पीस प्लान मानने को तैयार है. उसने योजना मानने के लिए अपनी सहमति दे दी है, मगर कुछ मसलों पर बातचीत का प्रस्ताव दिया है.

मिडिल ईस्ट में शांति की एक नई उम्मीद जगी है. इजरायल और हमास के बीच जारी जंग अब अपने अंतिम पड़ाव पर है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गाजा पीस प्लान पर हमास सहमत हो गया है. हमास ने ट्रंप के गाजा प्लान पर बयान जारी किया है. इसमें हमास ने साफ कर दिया है कि वह इजरायली बंधकों की रिहाई और सत्ता छोड़ने के लिए तैयार है. हमास का बयान सुनते ही डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल को बमबारी रोकने का आदेश दे दिया. मगर अब भी गाजा पीस प्लान अधड़ में लटका नजर आ रहा है. ऐसा लग नहीं रहा के गाजा में जंग अभी तुरंत खत्म हो जाएगी. हमास ने जो बयान दिया है, उसी में पेच दिख रहा है.

हमास ने डोनाल्ड ट्रंप का गाजा पीस प्लान मान लिया है.

दरअसल, हमास ने कहा है कि वह सभी इजरायली बंधकों -चाहे वो जीवित हों या मृत- को रिहा करने को तैयार है. मगर उसकी कुछ शर्तें भी हैं. मसलन युद्ध समाप्ति और इजरायली सेना की पूर्ण वापसी. हमास ने गाजा की प्रशासनिक जिम्मेदारी को एक टेक्नोक्रेट फिलीस्तीनी निकाय को सौंपने पर भी सहमति जताई है, जो अरब और इस्लामी समर्थन से चलेगा. मगर हमास ने अपने बयान में निरस्त्रीकरण यानी हथियार छोड़ने का कोई जिक्र नहीं किया है. हमास ने अपने पूरे बयान में कहीं नहीं कहा है कि उसके लोग हथियार छोड़ देंगे. जबकि यही ट्रंप के गाजा पीस प्लान का मुख्य बिंदु रहा है.

दूसरा पेच

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पीस प्लान में हमास और उसके लोगों को गाजा के लिए प्रस्तावित नए शासन में कोई भूमिका नहीं दी गई है. हमास ने अपने बयान में इस पर अपना पत्ता नहीं खोला है. हमास ट्रंप के इस प्वाइंट को मानेगा या नहीं, यह भी फाइनल नहीं है. हमास गाजा से इजरायली सेना की पूर्ण वापसी चाहता है, जबकि ट्रंप की योजना में चरणबद्ध वापसी और एक बफर जोन का प्रावधान है. इस तरह से युद्ध खत्म होने में यह भी एक तरह का पेच ही है.

तीसरा पेच

हमास के बयान से यह साफ है कि वह ट्रंप के डर से गाजा पीस प्लान मानने को राजी तो है, मगर वह कई मसलों पर बातचीत चाहता है. ट्रंप का गाजा पीस प्लान कहता है कि समझौता लागू होने के 72 घंटे के भीतर हमास को बंधकों की रिहाई करनी होगी. मगर यहां पेच है. हमास का कहना है कि वह बंधकों की रिहाई करने को तैयार तो है, मगर यह सबकुछ जमीनी हालात पर डिपेंड करता है. हमास का मानना है कि मृत बंधकों के शवों को खोजने और सौंपने में वक्त लगेगा. ऐसे में 72 घंटे की शर्त पूरी करना संभव नहीं है.

  • Related Posts

    पर्यटन और संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने जशपुर रणजीता स्टेडियम में किया ध्वजारोहण

    जशपुरनगर 15 अगस्त 2026/ पर्यटन और संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रणजीता स्टेडियम में ध्वजारोहण किया और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। उन्होंने जशपुर…

    Read more

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    श्रद्धांजलि के बाद लोकसभा में हंगामा हिरोशिमा और नागासाकी पर हुए परमाणु हमले के पीड़ितों को लोकसभा में श्रद्धांजलि दिए जाने के तुरंत बाद सदन में विपक्षी सांसदों ने जोरदार…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!