Ro no D15139/23

जिले में 25 से 27 नवम्बर तक होगा जेम पोर्टल प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

उद्यमियों, एफपीओ एवं स्वयं सहायता समूहों का ऑन-द-स्पॉट होगा पंजीयन

  कलेक्टर   रोहित व्यास के निर्देशानुसार भारत सरकार की रैंप योजनांतर्गत जिले में विभागों एवं उद्यमियों को डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से सामग्री की खरीदी एवं उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 25 नवम्बर से 27 नवम्बर 2025 तक जेम पोर्टल प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कार्यशाला का उद्देश्य उद्यमियों, निर्माता, अधिकृत विक्रेताओं, ट्रेडर, एफपीओ समूहों एवं स्वयं सहायता समूहों को जेम पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्रदान कर डिजिटल व्यापार को बढ़ावा देना है।
महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र जशपुर नगर ने बताया कि कार्यशाला 25 नवम्बर को जनपद पंचायत सभाकक्ष पत्थलगांव, 26 नवम्बर को जनपद पंचायत सभाकक्ष कुनकुरी तथा 27 नवम्बर को मंत्रणा सभाकक्ष कलेक्ट्रेट जशपुर में आयोजित होगी। प्रशिक्षण सत्र प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम में उद्यमियों को जेम पोर्टल की जानकारी के साथ-साथ सामग्री की खरीदी-विक्रय प्रक्रिया, लाभ एवं उपयोगिता की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान उद्यमियों का ऑन-द-स्पॉट पंजीयन भी किया जाएगा, जिसके लिए प्रतिभागियों को पेन कार्ड, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, एमएसएमई/उद्यम रजिस्ट्रेशन, बैंक जानकारी एवं ईमेल आईडी सहित उपस्थित होना आवश्यक है। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित उद्यमियों, समूहों एवं विक्रेताओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण कार्यशाला में भाग लें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।

  • Related Posts

    MLALADS सॉफ्टवेयर पर कार्यशाला सह समीक्षा बैठक आयोजित

      संचालक  तीर्थ राज अग्रवाल ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की, समयबद्ध कार्य निष्पादन के दिए निर्देश रायपुर, 24 जुलाई 2026/ आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय, नवा रायपुर में…

    Read more

    नगर निगम द्वारा बेहतर नागरिकों सुविधाओं के लिए किया जा रहा कार्य

      राजनांदगांव 24 जुलाई 2026। नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा वर्षा ऋतु के दौरान शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सफाई, जल निकासी, सड़क मरम्मत, पौधरोपण,…

    Read more

    NATIONAL

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए