Ro no D15139/23

मिथुन मन्हास बन सकते हैं BCCI के नए अध्यक्ष, 28 सितंबर को चुनाव

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व क्रिकेटर मिथुन मन्हास बीसीसीआई भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अगले अध्यक्ष बन सकते हैं 45 साल के मन्हास ने लंबे समय तक दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेला. 20 सितंबर को नई दिल्ली में हुई बीसीसीआई के टॉप अधिकारियों की मीटिंग के बाद ये जानकारी निकलकर सामने आई. बीसीसीआई के नए पदाधिकारियों का चुनाव 28 सितंबर को मुंबई में होने वाली वार्षिक आम बैठक (AGM) में होगा.

सूत्रों की माने तो मिथुन मन्हास निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाएंगे. 28 सितंबर को होने वाली एजीएम में मन्हास जम्मू-कश्मीर क्रिकेट संघ की ओर से प्रतिनिधि के तौर पर शामिल होंगे. वहीं, पंजाब से हरभजन सिंह और कर्नाटक से पूर्व स्पिनर रघुराम भट्ट हिस्सा लेंगे.

इसी बीच देवजीत सैकिया के सचिव बने रहने की पूरी संभवाना है. वहीं राजीव शुक्ला दोबारा उपाध्यक्ष बनने जा रहे हैं. रोजर बिन्नी के कार्यकाल समाप्त होने के बाद शुक्ला ने अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर काम किया था. मौजूदा कोषाध्यक्ष प्रभतेज भाटिया का प्रमोशन होगा और वो संयुक्त सचिव बनेंगे, जबकि रघुराम भट्ट कोषाध्यक्ष बनाए जा सकते हैं. अरुण धूमल आईपीएल चेयरमैन बने रहेंगे.

टीम के पूर्व क्रिकेटर रोजर बिन्नी का बतौर बीसीसीआई अध्यक्ष तीन साल का कार्यकाल अगस्त में समाप्त हो गया था. बिन्नी ने 70 साल की उम्र पूरी होने पर पद छोड़ दिया था. हालांकि हाल ही में बने राष्ट्रीय खेल विधेयक में यह सीमा 75 साल कर दी गई है. बीसीसीआई में पूर्व खिलाड़ियों को अहम पद देने की परंपरा जारी है. बिन्नी से पहले सौरव गांगुली 2019 से 2022 तक बीसीसीआई अध्यक्ष रहे. गांगुली भी अगले हफ्ते की AGM में बंगाल क्रिकेट संघ की ओर से शामिल होंगे।

मिथुन मन्हास भारत की घरेलू क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ियों में गिने जाते हैं. उनका घरेलू क्रिकेट करियर दिल्ली से शुरू होकर जम्मू-कश्मीर में खत्म हुआ. इस दौरान उन्होंने 157 फर्स्ट क्लास मैच खेले और लगभग 47 की औसत से 9,714 रन बनाए. इसमें 27 शतक और 49 अर्धशतक शामिल रहे. वह दाएं हाथ के बल्लेबाज थे और कभी-कभी ऑफ-स्पिन गेंदबाजी भी करते थे.

  • Related Posts

    ‘जन नायकन’ दूसरे दिन टिकी या फिसली? 50% गिरी कमाई, फिर भी 100 करोड़ क्लब में एंट्री

    Jana Nayagan Collection: थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के दूसरे दिन फिल्म की कमाई में करीब 50.5 फीसदी की गिरावट दर्ज…

    Read more

    Fact Check: क्या विराट कोहली ने छात्र आंदोलन का किया समर्थन? सोशल मीडिया पर वायरल दावे की सच्चाई आई सामने

    Virat Kohli student protest fact check: देशभर में परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर जारी छात्र आंदोलनों के बीच सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के नाम से…

    Read more

    NATIONAL

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है