Ro no D15139/23

सचिन यादव पदक से चुके, नीरज चोपड़ा भी नहीं बचा सके खिताब

खेल डेस्क। टोक्यो में जारी वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025 के जैवलिन थ्रो फाइनल में नीरज चोपड़ा से भारतीय फैन्स को उम्मीदें थीं, लेकिन उन्होंने निराश किया. पिछली बार के चैम्पियन नीरज आठवें नंबर पर रहे. पेरिस ओलंपिक (2024) के चैम्पियन पाकिस्तानी जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम ने तो दसवां स्थान हासिल किया. इन सबके बीच भारत के लिए उम्मीद बने सचिन यादव.

सचिन यादव ने पहले ही प्रयास में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया. पहले प्रयास में सचिन ने 86.27 मीटर की दूरी तय की. देखा जाए तो सचिन एक समय ब्रॉन्ज जीतने की स्थिति में थे, लेकिन केशोर्न वाल्कॉट के शानदार थ्रो ने उन्हें चौथे नंबर पर ला दिया. देखा जाए तो सचिन यादव ब्रॉन्ज जीतने से सिर्फ 40 सेमी दूर रह गए. यूएसए के कर्टिस थॉम्पसन ने ब्रॉन्ज मेडल जीता, जिनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 86.67 मीटर रहा. यानी थॉम्पसन भारतीय खिलाड़ी सचिन से सिर्फ 40 सेमी आगे रहे.

सचिन यादव अंत तक मेडल की रेस में बरकरार रहे. सचिन ने कुल छह अटेम्प्ट लिए. सचिन का पहला प्रयास उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ रहा. जबकि दसरे प्रयस में वो फाउल कर बैठे. सचिन ने फिर तीसरा थ्रो शानदार लिया, जहां उन्होंने 85.71 मीटर की दूरी प्राप्त की. चौथे थ्रो में भी वो 85 मीटर से सिर्फ 10 सेमी पीछे रहे. पांचवां थ्रो भी उनका जबरदस्त रहा, जिसमें उन्होंने 85.96 मीटर की दूरी हासिल की. सचिन का छठा प्रयास 80.95 मीटर का ही रहा.

तीन थ्रो रहे 85 मीटर से ऊपर

देखा जाए तो सचिन यादव ने कुल तीन थ्रो 85 मीटर से ऊपर के लिए. सचिन यादव ने क्वालिफिकेशन राउंड में 83.67 मीटर का थ्रो फेंककरअपने ग्रुप में छठा और कुल दसवां स्थान हासिल किया था, इसके चलते उन्हें फाइनल में एंट्री मिली. फाइनल में कुल 12 खिलाड़ियों ने भाग लिया.

  • Related Posts

    तीन दिन में 30 करोड़ भी नहीं कमा पाई सनी देओल की फिल्म, 15 अगस्त के बाद बदला खेल

    Batwara 1947 Box Office Collection Day 3: सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ से वीकेंड पर जिस तरह की कमाई की उम्मीद थी, फिल्म उस पर खरी नहीं…

    Read more

    जॉनी लीवर का 13 साल का दर्द: बोले- स्पॉटलाइट हटी तो अंधेरा दिखा, बुरे वक्त में कोई तस्वीर तक नहीं खिंचवाता

    एक वक्त था, जब जॉनी लीवर के पास वक्त नहीं था. महीने में चार-पांच फिल्में रिलीज होती थीं और एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करना भी उनके लिए…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान