Ro no D15139/23

लखनपुर ब्लॉक के कुन्नी में विकास कार्यों की सौगात, ग्रामीणों में ख़ुशी की लहर

सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत कुन्नी में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री   राजेश अग्रवाल ने करोड़ों रुपये के विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया, जिसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुन्नी का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन, 10 करोड़ 42 लाख रूपए की लागत से पोड़ी से जगन्नाथपुर मार्ग पर रिहंद नदी पर उच्च स्तरीय पुल व पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य, 8 करोड़ 68 लाख रूपए की लागत से लिपिंगी से मुड़ापारा मार्ग पर रिहंद नदी पर उच्च स्तरीय पुल व पहुंच मार्ग, 26 करोड़ 63 लाख रूपए की लागत से अमगसी से कुन्नी 13 किमी लंबे मार्ग का मजबूतीकरण व चौड़ीकरण, 30 लाख रूपए लागत से महतारी सदन का निर्माण कार्य तथा 56 लाख रूपए की लागत से हाट-बाजार का निर्माण कार्य शामिल हैं।
इस अवसर पर मंत्री  अग्रवाल ने मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कुन्नी और आसपास के क्षेत्रों के लिए इतने बड़े पैमाने पर निर्माण कार्यों की मंजूरी पहली बार मिली है। यह यहां के लोगों के लिए वरदान है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री   श्यामबिहारी जायसवाल का भी धन्यवाद किया और बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन होने से स्टाफ भी 16 से बढ़कर 40 होगा, जिससे क्षेत्र के हजारों लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। मंत्री श्री अग्रवाल ने क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मैं सदैव आप सबके सुख-दुख में आपके साथ रहूंगा। क्षेत्र के लोग अब विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं, यह विष्णुदेव साय सरकार की देन है। करोड़ों के निर्माण कार्यों के भूमिपूजन ने ग्राम पंचायत कुन्नी व पूरे क्षेत्र को विकास की नई दिशा दी है। ग्रामीणों ने इसे सपनों का साकार होना बताते हुए पर्यटन मंत्री  अग्रवाल व साय सरकार के प्रति आभार जताया।
इस अवसर पर लुंड्रा विधायक  प्रबोध मिंज, जिला पंचायत अध्यक्ष   निरूपा सिंह, उपाध्यक्ष  देव नारायण यादव, जनपद अध्यक्ष  शशिकला सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    सीएसआर साझेदारी से पोषण और बाल विकास कार्यक्रमों को मिलेगी नई गति महिला एवं बाल विकास विभाग ने उद्योगों के साथ बनाई दीर्घकालिक सहयोग की रणनीति

      “आप सबके सहयोग से हम स्वर्णिम छत्तीसगढ़ बनाएंगे” – प्रमुख सचिव  शहला निगार आंगनबाड़ी केंद्रों के उन्नयन, कुपोषण उन्मूलन, महिला सशक्तिकरण और नवाचार आधारित परियोजनाओं पर विस्तृत मंथन रायपुर,…

    Read more

    प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण का अनूठा संगम है नंदनवन जंगल सफारी 320.15 हेक्टेयर में फैला नंदनवन जंगल सफारी बना प्रकृति प्रेमियों और पर्यटकों का पसंदीदा केंद्र

      नंदनवन जंगल सफारी नवाँ रायपुर में पर्यटकों के लिए कई प्रकार की रोमांचक सफारी राइड्स उपलब्ध हैं, जिनमें शाकाहारी सफारी, टाइगर सफारी, भालू सफारी और लायन सफारी प्रमुख हैं।…

    Read more

    NATIONAL

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए