Ro no D15139/23

छात्राओं को मिली आधुनिक शैक्षणिक अधोसंरचना की सौगात

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुरुद में 8 नवीन कक्षों एवं शौचालय परिसर का लोकार्पण

 

धमतरी, 28 जून 2026 / धमतरी जिले के कुरुद स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज छात्राओं के लिए बेहतर शैक्षणिक एवं स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ी। विद्यालय परिसर में नव-निर्मित 8 आधुनिक कक्षों एवं शौचालय परिसर का लोकार्पण मुख्य अतिथि कुरुद विधायक श्री अजय चंद्राकर ने ने किया ।

यह निर्माण कार्य राउण्ड टेबल इंडिया के सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के अंतर्गत रायपुर कैपिटल राउण्ड टेबल 241 द्वारा कराया गया। परियोजना का शुभारंभ दिसंबर 2024 में हुआ था तथा निर्धारित समयावधि में निर्माण कार्य पूर्ण कर जून 2026 में इसे विद्यालय प्रशासन को विधिवत हस्तांतरित कर दिया गया।

इस अवसर पर विधायक श्री अजय चंद्राकर ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बेहतर अधोसंरचना अत्यंत आवश्यक है। नवीन कक्षों एवं स्वच्छ शौचालय सुविधाओं के निर्माण से छात्राओं को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं प्रेरणादायी शिक्षण वातावरण मिलेगा, जिससे उनकी नियमित उपस्थिति एवं शैक्षणिक उपलब्धियों में सकारात्मक वृद्धि होगी। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक संगठनों के योगदान की सराहना करते हुए इसे जनसहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

 

राउण्ड टेबल इंडिया के प्रतिनिधियों ने बताया कि संगठन “Adopt, Adapt, Improve” की भावना के साथ देशभर में शासकीय विद्यालयों में आधारभूत अधोसंरचना के विकास, बाल शिक्षा एवं सामुदायिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष, स्वच्छता सुविधाएं एवं अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अनुकूल वातावरण प्राप्त हो रहा है।

 

कार्यक्रम में रायपुर कैपिटल राउण्ड टेबल 241 के अध्यक्ष श्री अक्षत टंडन, तत्कालीन अध्यक्ष (IPC) श्री प्रतीक बेरीवाल, सचिव श्री नैतिक पारेख, कोषाध्यक्ष श्री गौरव वाधवानी, उपाध्यक्ष श्री सत्यदीप सोनार, राष्ट्रीय सचिव श्री श्यामाशीष लेंका, क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री अमित बराडिया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष (AVC) श्री गगनदीप अरोरा तथा क्षेत्रीय सचिव (AST) श्री रोहित बुटी सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी, विद्यालय परिवार, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने राउण्ड टेबल इंडिया एवं रायपुर कैपिटल राउण्ड टेबल 241 के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि इस पहल से विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा

  • Related Posts

    राज्यपाल डेका से चेन्नई के पत्रकारों ने सौजन्य भेंट की

    रायपुर, 15 अगस्त 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोकभवन में पत्र सूचना कार्यालय चेन्नई के निदेशक श्री पी. अरूण कुमार के नेतृत्व में चेन्नई से आए पत्रकारों के…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट

    असम के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने दिए 5 करोड़ रुपये   *मुख्यमंत्री ने सहायता राशि का चेक राज्यपाल श्री रमेन डेका को सौंपा*   रायपुर…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!