Ro no D15139/23

भानपुरी में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव उत्साहपूर्वक सम्पन्न, नवप्रवेशी विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत

धमतरी, 28 जून। विकासखंड धमतरी अंतर्गत ग्राम भानपुरी स्थित माध्यमिक शाला में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक श्री ओंकार साहू ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं सरस्वती वंदना के साथ किया।

इस अवसर पर विधायक श्री ओंकार साहू ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन और व्यक्तित्व निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन कर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने का आह्वान किया।

महापौर श्री रामू रोहरा ने कहा कि शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है, जो हर परिस्थिति में सही दिशा दिखाती है। पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, “शिक्षा ऐसी रोशनी है जो स्वयं के साथ साथ अन्य लोगों को प्रकाशित करती है। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कविता बाबर, जनपद पंचायत सदस्य श्री अमन अग्रवाल तथा सरपंच श्री ईश्वर साहू ने भी शिक्षा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का उद्देश्य एवं प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री लीलाधर चौधरी ने बताया कि शाला प्रवेशोत्सव का उद्देश्य नवप्रवेशी विद्यार्थियों का विद्यालय में स्वागत करना, शिक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम में अतिथियों ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया। साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, गणवेश एवं सरस्वती साइकिल का वितरण किया गया। जनप्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को नियमित विद्यालय आने तथा पालकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और शासन की शैक्षणिक योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

इस दौरान विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया तथा सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, पालकों, शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों, ग्रामवासियों एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय परिवार के सहयोग से किया गया। अंत में सहायक संचालक श्री यदुनंदन वर्मा ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, पालकों, विद्यार्थियों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    काउंसलिंग प्रक्रिया अपरिहार्य कारणों से निरस्त

    राजनांदगांव 24 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को सभी जिलों में…

    Read more

    आकस्मिक निरीक्षण में शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष जोर

    बोर्ड परीक्षा परिणाम, बुनियादी अधिगम और विद्यालय संचालन की हुई समीक्षा, आवश्यक सुधार के दिए निर्देश   धमतरी, 24 जुलाई 2026/ जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार तथा विद्यार्थियों…

    Read more

    NATIONAL

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें