Ro no D15139/23

रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति

 
राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव
कलेक्टर  अजीत वसंत ने छात्राओं को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि से सरगुजा जिले एवं पूरे संभाग का गौरव बढ़ा है।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं ने आज कलेक्टर  अजीत वसंत से मुलाकात की। कलेक्टर  वसंत ने छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके अनुशासन, मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की तथा उन्हें भविष्य में भी इसी तरह आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार झा सहित शिक्षक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
शासकीय कन्या शिक्षा परिसर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर एवं शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर अम्बिकापुर की 286 छात्राओं ने सरगुजा संभाग का प्रतिनिधित्व किया। छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से भारत की गौरवशाली स्वतंत्रता यात्रा, राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, विविधता और देश के प्रति समर्पण की भावना को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। प्रस्तुति में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने की गौरवपूर्ण भावना को भी शामिल किया गया।
छात्राओं ने स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के बलिदान से लेकर आधुनिक भारत की उपलब्धियों तथा युवा शक्ति के उत्साह को अपनी प्रस्तुति के माध्यम से सजीव रूप दिया। उनकी देशभक्ति, अनुशासन, ऊर्जा और उत्कृष्ट प्रस्तुति की दर्शकों ने करतल ध्वनि से सराहना की।
राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। समारोह में विभिन्न सुरक्षा बलों एवं पुलिस की टुकड़ियों ने आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। स्कूली विद्यार्थियों ने भी देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
इस उपलब्धि के लिए जिला शिक्षा अधिकारी सरगुजा डॉ. दिनेश कुमार झा के मार्गदर्शन में छात्राओं ने कठिन अभ्यास एवं अनुशासन के साथ तैयारी की। प्रस्तुति की कोरियोग्राफी श्रीमती अनुराधा श्रीवास्तव एवं श्री तुषार सरकार ने की।
सरगुजा की 286 छात्राओं की इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय, जिले और पूरे संभाग का गौरव बढ़ा है। शिक्षा विभाग ने छात्राओं, शिक्षकों एवं मार्गदर्शकों को इस सफलता के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    आजीविका डबरी एवं नवा तरिया में मत्स्य पालन को मिला बढ़ावा 28 ग्राम पंचायतों की 35 आजीविका डबरी एवं 2 नवा तरिया में लगभग 1 लाख फिंगरलिंग मछली बीज का संचयन

    अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/   कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी   विनय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल