Ro no D15139/23

अधिक से अधिक समय पढ़ाई को दें और अपनी क्षमता को परखने के लिए जरूर दें टेस्ट:- कलेक्टर हरिस एस.

ज्ञानगुड़ी में निशुल्क कोचिंग सुविधा के साथ एनईईटी परीक्षा के लिए एक माह का क्रेश कोर्स प्रारंभ

जगदलपुर 02 अप्रैल 2025/ कलेक्टर श्री हरिस एस. ने एनईईटी और अन्य परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए अधिक से अधिक समय पढ़ाई को दें और अपनी क्षमता को परखने के लिए जरूर टेस्ट दें। ज्ञानगुड़ी  केंद्र में  विषय विशेषज्ञ शिक्षक हैं जिनसे आप अपने डाउट्स को क्लियर कर सकते हैं।सभी विद्यार्थी कोशिश करें कि परीक्षा में अधिक अंक हासिल कर इस वर्ष ही अपने मनपसंद के कालेजों में दाखिला मिल जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए अनुशासित होकर नियमित कक्षा में उपस्थिति, आधुनिक गैजेट से दूरी, सिलेबस के आधार पर पढ़ाई और रिवीजन, लगातार मॉक टेस्ट देना जैसी आदत डालनी होगी। उक्त बातें कलेक्टर ने धरमपुरा स्थित ज्ञानगुड़ी एनईईटी और अन्य प्रतियोगिता परीक्षा के लिए एक माह का क्रेश कोर्स प्रारंभ के अवसर पर कही।

ज्ञात हो जिला प्रशासन द्वारा एनईईटी और अन्य प्रतियोगिता परीक्षा के लिए एक माह का क्रेश कोर्स प्रारंभ किया गया है। इसके लिए प्रवेश परीक्षा भी लिया गया जिसमें 170 बच्चों का चयन किया गया है। इसमें बस्तर जिले के अलावा नारायणपुर जिले के ओरछा ब्लॉक और अन्य नजदीकी जिलों से भी बच्चे पढ़ाई करने पहुंचे है। कलेक्टर ने अन्य जिलों से पहुंचे छात्रों के लिए आवासीय व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की और उचित व्यवस्था के लिए निर्देशित किया। इस दौरान नोडल  प्रशिक्षण श्री अलेक्जेंडर चेरियन सहित संस्था के शिक्षक भी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    शहीद गुंडाधूर कृषि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

    जगदलपुर, 10 मार्च 2026/ कुम्हरावंड स्थित शहीद गुंडाधूर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में…

    Read more

    बस्तर के महतारी वंदन सम्मेलन और संपूर्णता अभियान आयोजन में स्वास्थ्य और सशक्तिकरण पर केंद्रित रही गतिविधियां

    .जगदलपुर, 10 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर और महतारी वंदन योजना के सफल दो वर्ष पूर्ण होने के…

    Read more

    NATIONAL

    राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

    राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

    ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

    ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

    अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये

    अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये

    Iran: तेहरान बना ‘गैस चैंबर’, इजरायली हमले के बाद आसमान से बरस रही ‘काली मौत’

    Iran: तेहरान बना ‘गैस चैंबर’, इजरायली हमले के बाद आसमान से बरस रही ‘काली मौत’

    चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग, पोस्टर लगे- ‘बिहार का CM सिर्फ चिराग हो’

    चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग, पोस्टर लगे- ‘बिहार का CM सिर्फ चिराग हो’

    नेपाल चुनाव: रैपर बालेन शाह का कमाल, RSP ने 18 सीटें जीतीं, 99 पर आगे

    नेपाल चुनाव: रैपर बालेन शाह का कमाल, RSP ने 18 सीटें जीतीं, 99 पर आगे