Ro no D15139/23

शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन को दें सर्वोच्च प्राथमिकता-कलेक्टर

विभागाध्यक्षों को विभागीय बैठक कर योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट तैयार करने के दिए निर्देश

अम्बिकापुर 04 अगस्त 2025/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर की अध्यक्षता में सप्ताहिक समय-सीमा की बैठक आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित हुई, बैठक में कलेक्टर ने अटल मॉनिटरिंग पोर्टल में दिए गए विभागीय योजनाओं की विभागवार समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर ने समय-सीमा  की बैठक विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विभाग के कार्यों का लाभ नागरिकों मिले कार्य योजना बनाकर व्यवस्थित तरीके से शासन की योजनाओं का प्राथमिकता से क्रियान्वयन करें। उन्होंने जनमन योजना के तहत जिले में चल रहे बहुउद्देशीय केंद्र भवन निर्माण, वन धन विकास केंद्र, पीएम आवास, आंगनबाड़ी केंद्र, मोबाइल मेडिकल यूनिट, छात्रावास, मोबाइल कनेक्टिविटी, नल जल योजना, विद्युतीकरण व्यवस्था सहित अन्य विकास कार्यों की जानकारी ली एवं समय अवधि में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

डीएमएफ मद अंतर्गत चल रहे सीसी रोड एवं भवन निर्माण कार्यों के सभी एंगल से फोटोग्राफ्स संकलित कर अपलोड करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही कलेक्टर ने लंबित समय-सीमा प्रकरणों एवं जनदर्शन से प्राप्त आवेदनों के शीघ्र निराकरण की बात कही और स्पष्ट किया कि आवेदकों को उनके आवेदन के निराकरण की जानकारी देना भी अनिवार्य है।

साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने सभी विभागों के विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि अब से प्रत्येक विभाग नियत समय पर विभागीय समय-सीमा बैठक आयोजित करेगा। इन बैठकों में संचालित योजनाओं की प्रगति एवं क्रियान्वयन की समीक्षा कर साप्ताहिक रिपोर्ट तैयार की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभागाध्यक्षों से योजनाओं की रैंडम जानकारी ली जाएगी, इसलिए सभी अधिकारी योजनाओं की अद्यतन स्थिति से अवगत रहें एवं नियमित निगरानी सुनिश्चित करें।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल,अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, श्री रामसिंह ठाकुर, नगर निगम कमिश्नर श्री डी एन कश्यप, सर्व एसडीएम सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 मल्लखंभ प्रतियोगिता का शानदार समापन छत्तीसगढ़ की टीम ने मल्लखंभ में लहराया परचम, बालक-बालिका दोनों वर्गों में बने चैंपियन

    अम्बिकापुर 03 अप्रैल 2026/  खेलो इंडिया ट्राईबल गेम्स 2026 के अंतर्गत सरगुजा जिले के अम्बिकापुर के गांधी स्टेडियम में आयोजित डेमो खेल मल्लखंभ प्रतियोगिता का शानदार समापन शुक्रवार को हुआ।…

    Read more

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से सुगम हुई राहः ससौली-छिरोपारा के ग्रामीणों का वर्षों का पैदल सफर हुआ समाप्त

      अम्बिकापुर 02 अप्रैल 2026/  मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों के लिए आवागमन का सशक्त माध्यम बन रही है। जिले के विकासखंड लुण्ड्रा के ग्राम…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?