Ro no D15139/23

सरकारी नौकरी का मोह त्याग स्वरोजगार से संवारी किस्मत

*पीएम रोजगार सृजन योजना से मिला संबल*

रायपुर, 17 जनवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ शासन एवं भारत सरकार की रोजगारोन्मुखी योजनाएं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सशक्त माध्यम बन रही हैं। इसका उदाहरण कोरबा जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम मुंगाडीह निवासी श्री आकाश कुमार डिक्सेना हैं, जिन्होंने सरकारी नौकरी की असफलताओं से निराश होने के बजाय स्वरोजगार को अपनाकर अपनी किस्मत संवारी है।

किसान परिवार से आने वाले आकाश डिक्सेना ने स्कूल शिक्षा के उपरांत कॉलेज से एम.ए. (अंग्रेजी एवं संस्कृत) तथा बी.एड. की पढ़ाई पूर्ण की। शिक्षा के बाद उन्होंने कुछ समय तक निजी कॉलेज में सहायक प्राध्यापक के रूप में कार्य किया, किंतु सीमित वेतन के कारण वे संतुष्ट नहीं थे। इसी दौरान समाचार पत्रों के माध्यम से उन्हें प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना की जानकारी मिली, जिसने उनके जीवन को नई दिशा दी।

आकाश ने स्वरोजगार स्थापित करने का निर्णय लिया और बेकरी उद्योग हेतु लगभग 11 लाख रुपये का प्रोजेक्ट तैयार किया। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत उन्हें 9 लाख 90 हजार रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ। वित्त पोषण प्राप्त होने के बाद उन्होंने अपने गांव में बेकरी उद्योग की स्थापना की। अपनी बेकरी इकाई में ब्रेड, क्रीम रोल, बिस्किट सहित विभिन्न बेकरी उत्पादों का निर्माण कर स्थानीय स्तर पर बिक्री कर रहे हैं। उनके उत्पादों को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है, जिससे उन्हें अच्छी आय प्राप्त हो रही है। इस इकाई से गांव के कुछ युवाओं को भी रोजगार मिला है। उनके माता-पिता भी इस कार्य में सक्रिय सहयोग दे रहे हैं।

आकाश बताते हैं कि वे प्रतिमाह लगभग 15,300 रुपये की ऋण किस्त नियमित रूप से जमा कर रहे हैं। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना ने उन्हें आत्मनिर्भर बनाया है और आज वे स्वरोजगार के माध्यम से सम्मानजनक जीवन यापन कर रहे है।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को होगी स्वतंत्रता दौड़

    गांधी चौक मैदान से सुबह 8:30 बजे शुरू होगी दौड़, शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः गांधी चौक में होगा समापन   धमतरी, 12 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस…

    Read more

    बिहान से जुड़कर संज्योति चौहान बनीं बैंक सखी, ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाएं देकर हासिल की आत्मनिर्भरता

    *स्व-सहायता समूह से मिले ऋण से शुरू किया बैंक सखी का कार्य, हर माह 8 से 9 लाख रुपये का कर रहीं लेन-देन*   रायपुर, 12 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम