Ro no D15139/23

बस्तर के 25 वर्षों के विकास की झलक

जगदलपुर में जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
जगदलपुर । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह के अवसर पर सिटी ग्राउंड में आयोजित जनसंपर्क विभाग की छायाचित्र प्रदर्शनी लगातार दूसरे दिन भी लोगों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस प्रदर्शनी में बस्तर संभाग के पिछले 25 वर्षों में हुए चहुंमुखी विकास की एक अद्भुत और जीवंत झलक प्रस्तुत की गई है।
विकास की गाथा कहते छायाचित्र
प्रदर्शनी में लगे छायाचित्रों के माध्यम से बस्तर के परिवर्तित स्वरूप को दर्शाया गया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, अधोसंरचना और जन-कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन से आए बदलावों को देखकर दर्शक अभिभूत हो रहे हैं। प्रदर्शनी में स्वर्गीय बलीराम कश्यप स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, ज्ञानगुड़ी, एमआरएफ, बायपास सड़क सहित वनोपज संग्रहण एवं प्रंस्सकरण के अलावा अतिविशिष्ट व्यक्तियों के प्रवास कार्यक्रम इत्यादि के छायाचित्र प्रदर्शित किए गए हैं। सड़कें और पुल नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लगभग नई सड़कें और बड़े पुलों का निर्माण किया गया है, जिसने वर्षों से कटे हुए गांवों को मुख्यधारा से जोड़ा है। पानी और बिजली की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। पिछले 25 वर्षों में नई सिंचाई परियोजनाएं शुरू की गईं, जिनमें कोसारटेडा मध्यम सिंचाई परियोजना और कई स्टॉप डैम व एनीकट शामिल हैं, जिससे किसानों की उपज और समृद्धि बढ़ी है।
निःशुल्क सामग्री वितरण से जन-जागरूकता
प्रदर्शनी स्थल पर जनसंपर्क विभाग द्वारा शासन की विभिन्न योजनाओं पर आधारित प्रकाशित सामग्री एवं मासिक जनमन पत्रिका का निःशुल्क वितरण भी किया जा रहा है। यह पहल आम जनता को सरकारी कल्याणकारी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से किया जा रहा है ताकि वे इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।

  • Related Posts

    धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु योग्य संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित

      अम्बिकापुर 05 अगस्त 2026/  आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 के तहत धरती आबा…

    Read more

    सैनिक स्कूल अंबिकापुर में अंतर-हाउस बास्केट बॉल चैम्पियनशिप का हुआ आयोजन

      अम्बिकापुर 05 अगस्त 2026/  सैनिक स्कूल अंबिकापुर में अंतर-हाउस बास्केट बॉल चैम्पियनशिप 2026-27 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न हाउसों के कैडेटों ने उत्साह और खेल भावना…

    Read more

    NATIONAL

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस