Ro no D15139/23

गणतंत्र दिवस पर लालबाग में दिखी साइबर सुरक्षित बस्तर की झलक पुलिस विभाग की झांकी ने मारी बाजी

जगदलपुर के लालबाग मैदान में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह पूरी गरिमा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस भव्य समारोह का मुख्य आकर्षण विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा निकाली गई रंग-बिरंगी झांकियां रहीं, जिन्होंने बस्तर की लोक-संस्कृति, आधुनिक तकनीक और विकासात्मक योजनाओं का सजीव चित्रण किया। इस वर्ष झांकी में पुलिस विभाग ने अपनी समसामयिक और जागरूकता-परक प्रस्तुति से दर्शकों और निर्णायकों का दिल जीतते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुलिस विभाग की झांकी साइबर सुरक्षित रहेगा बस्तर, बढ़ेगा बस्तर की थीम पर केंद्रित थी, जिसमें आज के डिजिटल युग में बढ़ते ऑनलाइन अपराधों के प्रति नागरिकों को सचेत किया गया। इसमें फिशिंग, हैकिंग और बैंकिंग धोखाधड़ी से बचने के लिए सतर्क रहें, सुरक्षित रहें का मूल मंत्र दिया गया, जो दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना रहा ।

प्रतियोगिता में आदिवासी विकास विभाग ने दूसरा स्थान हासिल किया, जिसने बस्तर पंडुम 2026 थीम के माध्यम से बस्तर की आदिम संस्कृति को जीवंत कर दिया। इस झांकी के अग्रभाग में ग्राम देवी की प्रतीक माता डोली को पालकी के रूप में सजाया गया था और पारंपरिक वेशभूषा व आभूषणों से सुसज्जित आदिवासियों को उत्सव मनाते हुए दिखाया गया। झांकी के साथ चल रहे कलाकारों द्वारा किए गए बस्तर की पारंपरिक लोक नृत्यों ने लालबाग में उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

तीसरे स्थान के लिए इस बार कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें वन विभाग और जेल विभाग संयुक्त रूप से विजेता घोषित किए गए। वन विभाग ने लामनी पार्क – बस्तर की नई पहचान थीम के जरिए प्रकृति प्रेम और साहसिक पर्यटन को प्रदर्शित किया, जिसमें ब्लू एंड गोल्ड मकाऊ जैसे दुर्लभ पक्षियों के संरक्षण और एडवेंचर पार्क की गतिविधियों को खूबसूरती से उकेरा गया था। वहीं जेल विभाग ने अपनी झांकी के जरिए समाज की सोच बदलने का प्रयास किया। उनकी थीम जेल सजा नहीं, सृजन से सुधार एवं पुनर्वास थी, जिसमें यह दर्शाया गया कि जेल अब केवल सजा का स्थान नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता की प्रयोगशाला है, जहाँ कैदी काष्ठ शिल्प, सिलाई और ऑफसेट प्रिंटिंग जैसे हुनर सीखकर मुख्यधारा में लौटने की तैयारी कर रहे हैं।

विजेता विभागों के अलावा अन्य झांकियों ने भी महत्वपूर्ण सामाजिक संदेश दिए। नगर पालिक निगम ने हर घर दस्तक अभियान के तहत स्वच्छता और कचरा पृथक्करण (गीला और सूखा कचरा) के प्रति जागरूकता फैलाई। महिला एवं बाल विकास विभाग ने बाल विवाह एक सामाजिक बुराई विषय को उठाकर बालिकाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण की वकालत की। साथ ही जल संसाधन विभाग ने मटनार बैराज परियोजना का मॉडल प्रस्तुत किया, जो बिना किसी विस्थापन के लिफ्ट सिंचाई के माध्यम से बस्तर के खेतों में हरियाली लाने के लिए संकल्पित है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ के स्टील का प्रदेश में ही हो अधिकतम मूल्य संवर्धन: डाउनस्ट्रीम और स्पेशियलिटी उत्पादों के निर्माण पर दें जोर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    ग्रीन स्टील पर छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग में ₹13,840 करोड़ के निवेश प्रस्ताव निवेश परियोजनाओं से प्रदेश में 10,921 प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर होंगे सृजित रायपुर 13 अगस्त 2026/…

    Read more

    Chhattisgarh Industry Dialogue on Green Steel secures investment commitments of ₹13,840 crore

      Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai calls for Chhattisgarh’s steel to be converted into downstream and specialty products within the state; projects to generate 10,921 employment opportunities Raipur, 13…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां